विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel को हटा कर Jio बनी रेलवे कर्मचारियों की सर्विस प्रोवाइडर, जारी किए 4 नए प्लान्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 23 Nov 2018 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 11:34 AM (IST)

भारती एयरटेल और भारतीय रेलवे का करार इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है

Airtel को हटा कर Jio बनी रेलवे कर्मचारियों की सर्विस प्रोवाइडर, जारी किए 4 नए प्लान्स
Airtel को हटा कर Jio बनी रेलवे कर्मचारियों की सर्विस प्रोवाइडर, जारी किए 4 नए प्लान्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायसं जियो ने पिछले 2 साल से टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया है। 4G स्पीड से लेकर उपभोक्ता जोड़ने के मामले में अव्वल रहने वाली कंपनी ने अब भारतीय रेलवे के साथ सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) सेवा प्रदान करने के लिए करार किया है। अगले साल 1 जनवरी से रिलायंस जियो भारतीय रेलवे की आधिकारिक सर्विस प्रोवाइडर बन जाएगी। इससे पहले पिछले 6 साल से भारती एयरटेल रेलवे के 1.95 लाख मोबाइल कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। इस मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल रेलवे कर्माचारी देशभर में क्लोज्ड यूजर ग्रुप सेवा के लिए करते हैं। भारती एयरटेल और भारतीय रेलवे का करार इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

मासिक शुल्क में आएगी 35 फीसद की कमी

आपको बता दें कि 20 नवंबर को रेलवे बोर्ड ने कहा, RailTel (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) भारतीय रेल के लिए नयी सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मौजूदा योजना की वैधता 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त हो रही है। RailTel ने नई सीयूजी प्लान को अंतिम रूप देते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ इस प्लान के लिए करार किया है। इस करार से कर्माचारियों के मासिक शुल्क में 35 फीसद की कमी आएगी।

जारी किए 4 नए प्लान्स

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक रिलायंस जियो भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को 4जी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। इस सीयूजी कनेक्शन में कॉल्स मुफ्त होंगी। रिलायंस जियो के कर्मचारियों को उनके रैंक के हिसाब से पैकेज उपलब्ध कराएगी।

पहला प्लान

सबसे बड़ा पैकेज रेलवे के वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए होगा। रेलवे के ऐसे कर्माचारियों की कुल संख्या 2 फीसद हैं। इन कर्मचारियों को 125 रुपये महीने के शुल्क पर 60 जीबी डाटा का प्लान उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरा प्लान

संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों, जिनकी संख्या 26 फीसद है उनके लिए 99 रुपये के मासिक शुल्क वाला प्लान उपलब्ध कराएगी। इसमें यूजर्स को 45 जीबी डाटा का लाभ दिया जाएगा।

तीसरा प्लान

इसके अलावा ग्रुप सी के कर्मचारियों, जिनकी संख्या 72 फीसद हैं, 67 रुपये के मासिक शुल्क वाला प्लान उपलब्ध कराएगी। इस प्लान में यूजर्स को 30 जीबी डाटा का लाभ दिया जाएगा।

चौथा प्लान

इसके अलावा एक पैकेज ब्लक एसएमएस का है। इस प्लान की दर 49 रुपये है। इस तरह से रिलायंस जियो रेलवे कर्मचारियों को कुल 4 पैकेज उपलब्ध कराएगी। 

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 6 Pro की पहली सेल आज 12 बजे, लॉन्च प्राइस से 10 फीसद सस्ते में मिलेगा फोन

Samsung Galaxy S10 के फीचर्स लीक, 5G सपोर्ट और 6 कैमरे से लैस होगा स्मार्टफोन

BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डाटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।