विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 6 Pro की पहली सेल शुरू, 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 22 Nov 2018 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 02:40 PM (IST)

आज Black Friday 2018 के मौके पर इस कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है

Redmi Note 6 Pro की पहली सेल शुरू, 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
Redmi Note 6 Pro की पहली सेल शुरू, 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपना पहला चार कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro को कल भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 23 नवंबर को फ्लिपकार्ट, मी स्टोर के अलावा मी होम रिटेल स्टोर पर आयोजित की जा रही है। आज Black Friday 2018 के मौके पर इस कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। Redmi Note 6 Pro के बेस वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत में जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स को आप आज सस्ते में खरीद सकते हैं। Black Friday सेल में इस फोन पर इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए, जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

Redmi Note 6 Pro ब्लैक फ्राइडे सेल

Xiaomi ने इस सेल के लिए 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स को सेल के लिए उपलब्ध कराया है। इसके बारे में शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा मी स्टोर के साथ मी होम रिटेल स्टोर पर सेल किया जाएगा। कल आयोजित होने वाले पहले सेल में दोनों ही वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्डधारकों को 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस तरह से कल आप इस फोन के बेस वेरिएंट को 13,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसके 6GB+64GB वेरिएंट को 15,999 रुपये की जगह 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 6 Pro रिलायंस जियो ऑफर

इन दोनों वेरिएंट्स के साथ रिलायंस जियो यूजर्स को 6TB डाटा और 2,400 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसके साथ ही जियो डबल डाटा बेनिफिट ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कम से कम 198 रुपये के 4 रिचार्ज कराने होंगे। इसके लिए इस डिवाइस में जियो का सिम जून 2019 से पहले एक्टिवेट करना होगा।

Redmi Note 6 Pro के मुख्य आकर्षण

  • 4 कैमरे, जिसमें ड्यूल फ्रंट और ड्यूल सेल्फी
  • 4,000 mAh की बैटरी
  • 6.26 इंच का फुल एचडी नौच डिस्प्ले

Redmi Note 6 Pro के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Oppo A7 पावरफुल बैटरी और कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च, Redmi Note 6 Pro से है मुकाबला

Black Friday Sale 2018: सस्ते में इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका

Huawei Mate 20 Pro 27 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा के अलावा ये हैं खास फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।