यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSNL ने लॉन्च किया जियो से भी सस्ता प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डाटा
BSNL का यह प्लान रिलांयस जियो के प्लान से भी सस्ता है। वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनियों के बीच चल रहे प्राइस वॉर के बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रीपेड प्लान 'STV COMBO78' लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 2GB डाटा का भी लाभ मिलता है। BSNL का यह प्लान रिलांयस जियो के प्लान से भी सस्ता है। वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। अगर यूजर्स अपने नंबर को मिनिमम प्लान के साथ रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उनके नंबर से पहले आउटगोइंग फिर इनकमिंग की सुविधा बंद हो जाएगी। आइए, जानते हैं भारत संचार निगम के इस नए प्रीपेड प्लान के बारे में..
STV COMBO78
इस प्लान को देश के 20 सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की है और इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स को 20GB का लाभ मिलता है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की सबसे बढ़िया बात यह है कि इसमें यूजर्स को दिल्ली और मुंबई के सर्किल्स में भी कॉल्स करने की भी सुविधा मिलेगी।
Jio 198 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो का प्रतिदिन 2GB डाटा बेनिफिट वाला यह सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।
मिनिमम रिचार्ज प्लान्स
वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने यूजर्स के लिए 100 रुपये से कम के तीन मिनिमम रिचार्ज पैक्स लॉन्च किए हैं। ये पैक्स 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के हैं। अगर, यूजर्स इनमें से किसी एक प्लान का रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आउटगोइंग कॉल्स 30 दिनों के बाद और इनकमिंग कॉल 45 दिनों के बाद बंद हो जाएगी। इन तीनों ही प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है।