Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Reliance Jio का Jio Gate ऐप करेगा आपके घर की सुरक्षा, Google Play Store पर हुआ लिस्ट

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 03 Sep 2019 07:07 PM (IST)

    Reliance Jio ने सिक्योरिटी के लिए एक नया ऐप्लिकेशन Jio Gate लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप अपने अपार्टमेंट की सिक्योरिटी को खुद ही मैनेज कर सकेंगे...

    Reliance Jio का Jio Gate ऐप करेगा आपके घर की सुरक्षा, Google Play Store पर हुआ लिस्ट

    v style="text-align: justify;">नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance Jio देश भर में 5 सितंबर को अपनी Reliance Jio Fiber को कमर्शियल रोल-आउट करने वाली है। जिसके अंतर्गत यूजर्स को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस सर्विस में स्मार्ट होम सॉल्यूशन भी उपलब्ध होगा। ऐसे में जहां सभी Jio Fiber सर्विस के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कंपनी ने एक नया सिक्योरिटी ऐप लॉन्च कर दिया है। Jio Gate नाम से लॉन्च किया गया ये ऐप एक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस है। इसे लॉन्च करने के साथ ही कंपनी बाजार में पहले से मौजूद MyGate, Apartment Adda और SmartGuard जैसे खिलाड़ियों को टक्कर दे सकती है। 
     
    Jio Gate ऐप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जिन्हें यूजर्स Google Play Store और App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को लॉन्च करने के पीछे कंपनी मुख्य फोकस कम्यूनिटी फंक्शन जैसे ​कि विजिटर मैनेजमेंट पर नजर रखना है। साथ ही इस ऐप की मदद से आपको अपने डेली स्टाफ, डिलीवर पर्सन और कैब आदि के आने-जाने की जानकारी मिलेगी। 
     
    ये भी पढ़ें: Reliance Jio Fiber के साथ ये सर्विसेज मिलेंगी बिलकुल फ्री, डालें एक नजर

    Jio Gate ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जिन्हें आप एक इंटरकॉम डिवाइस के रूप में अपने स्मार्टफोन में आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप कभी भी कहीं भी अपार्टमेंट में आने वाले विजिटर्स को अंदर या बाहर जाने की परमिशन दे सकते हैं। इसमें एक पैनिक अलर्ट फीचर भी दिया गया है जो कि यूजर्स को किसी भी इमरजेंसी के समय लाइव लोकेशन शेयर की करने की सुविधा देता है। 
     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    बता दें कि कपंनी 5 सितंबर को लॉन्च होने वाले Jio Fiber से जुड़ी कई घोषणाएं पहले ही कर चुकी है। कमर्शियल लॉन्च के दौरान कंपनी Jio Fiber अंतर्गत मिलने वाली अन्य सर्विसेज, प्लान्स और कीमत से जुड़ी सभी घोषणाएं करेगी। जिसमें Jio 4K Set-Top Box, JioFixedVoice, अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक JioCall फीचर जैसी कई खास सर्विसेज शामिल ​हैं।