विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio: 1000 रुपये के अंदर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 100Mbps, कॉलिंग और बहुत कुछ

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 03:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 07:31 AM (IST)

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड के साथ इस साल के अंत तक कर सकता है एंट्री

Jio: 1000 रुपये के अंदर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 100Mbps, कॉलिंग और बहुत कुछ
Jio: 1000 रुपये के अंदर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 100Mbps, कॉलिंग और बहुत कुछ

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। रिलायंस जियो भारत में अपने अगले कदम को लेकर तैयारियां कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल के अंत तक ब्रॉडबैंड सेवाएं रोल आउट कर सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है की जियो की बंडल्ड ऑफरिंग में फ्री कॉल्स, ब्रॉडबैंड, जियो टीवी आदि सुविधाएं दी जाएंगी और ये सभी 1000 रुपये के अंदर मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इस बाबत फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से मना कर दिया है।

ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में बड़ा बदलाव अपेक्षित: अगर जियो ब्रॉडबैंड सेवाएं लेकर आता है तो टेलिकॉम क्षेत्र की ही तरह ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इस तरह के किफायती प्लान एयरटेल के उपभोक्ताओं को तोड़ने का काम भी कर सकते हैं। फिलहाल, जियो देश के कुछ भाग में ब्रॉडबैंड सेवाओं की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के दौरान 4500 रुपये में 100Mbps की स्पीड दी जा रही है।

एयरटेल ब्रॉडबैंड कवरेज को बढ़ाने की जुगत में: जहां जियो ब्रॉडबैंड लाने की तैयारी में हैं। वहीं, एयरटेल अपनी ब्रॉडबैंड कवरेज को बढ़ा रहा है। कंपनी दिल्ली में अपने दो प्लान्स 1099 और 1299 रुपये में बोनस डाटा दे रही है। 1099 रुपये के प्लान में यूजर्स को 250GB ब्रॉडबैंड डाटा प्रति महीने मिलता है। इसके साथ 1000GB बोनस डाटा दिया जा रहा है। इससे कुल डाटा 1250GB हो जाता है। इसी तरह, 1299 रुपये के प्लान में यूजर्स को 350GB डाटा के साथ 1000GB फ्री डाटा प्रति महीने मिलता है। इसके अलावा यूजर्स 100Mbps तक की स्पीड का लुफ्त उठा सकते हैं। इन दोनों प्लान्स के साथ यूजर्स को अमेजन प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

यह भी पढ़ें: 

Online Sale: पेटीएम मॉल पर सस्ते लैपटॉप्स खरीदने का मौका, अमेजन दे रहा यह ऑफर

BSNL लैंडलाइन से कर सकेंगे चैटिंग, वीडियो कॉल्स और बहुत कुछ, पढ़ें आपको क्या होगा फायदा

15000 की रेंज में आपकी पहली पसंद हो सकते हैं 5000 mAh बैटरी से लैस ये 5 एंड्रॉयड फोन

शाओमी से लेकर एप्पल तक, इन स्मार्टफोन्स का 2018 में है बेसब्री से इंतजार, पढ़ें लिस्ट

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 रिव्यू: रेडमी नोट सीरीज के एकाधिकार को तोड़ने की कोशिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।