Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन में मिलेगी 7550mAh बैटरी, स्पेशल Harry Potter एडिशन भी होगा लॉन्च

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM (IST)

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन चीन में 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इस फोन का स्पेशल Harry Potter एडिशन भी लॉन्च होगा। यह फोन 7550mAh बैटरी बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रेडमी का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह फोन मेटल फ्रेम के साथ आएगा।

    Hero Image
    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके लॉन्च से पहले बैटरी और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। कंपनी इसी दिन Redmi Turbo 4 Pro का Harry Potter Edition भी पेश करेगी। इसके साथ ही रेडमी अपने दूसरे प्रोडक्ट के Harry Potter को-ब्रांडेड प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकता है। Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Turbo 4 Pro फीचर्स

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन में 6.83-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूश 1.5K है। इस फोन की डिस्प्ले के टॉप और साइड बैजल 1.5mm और बॉटम बैजल 1.9mm है। कंपनी के Weibo पोस्ट में कन्फर्म किया है कि यह फोन डुअल-लूप 3D आइस कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन 120 फ्रेम पर सेकेंड के रेट पर गेमिंग ऑफर करेगा। इस फोन में 7550mAh की बैटरी दी गई है, जो 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन को पावर बैंक की तरह भी यूज किया जा सकता है।

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन मेटल फ्रेम और ग्लास बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ लॉन्च होगा। इस फोन को ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

    Redmi Turbo 4 Pro Harry Potter Edition की एंट्री

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन का स्पेशल हेरी पॉटर एडिशन भी लॉन्च होगा। इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑरिजनल फोन की तरह होंगी। Harry Potter के लोगो के साथ-साथ बैक पैनल में कुछ कैरेक्टर्स Voldemort, Hermione Granger, और Ron Weasley की फोटो देखने को मिलेंगी।

    Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन रेड और ब्लैक डुअल टोन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के रियर पैनल में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। Redmi इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन के साथ-साथ Harry Potter थीम वाले पोर्टेबल स्पीकर, पावर बैंक और मैकेनिकल की-बोर्ड भी लॉन्च कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: 6620mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये नया स्मार्टफोन, कीमत करीब 14 हजार रुपये