28 जुलाई को Redmi लॉन्च करेगा ये किफायती 5G फोन, कंपनी ने फीचर्स से उठाया पर्दा!
Xiaomi 28 जुलाई को Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च करने जा रहा है जो एक किफायती स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.67 इंच का 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर होगा। फोन में 5110mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। यह Redmi Note 14 सीरीज का एक और किफायती विकल्प होगा जिसमें शानदार फीचर्स मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि Xiaomi फिर से स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने अपने ऑल न्यू Redmi Note 14 SE 5G की घोषणा कर दी है, जो एक नया बजट स्मार्टफोन हो सकता है। यह स्मार्टफोन शानदार स्पेसिफिकेशन्स और किफायती कीमत पर पेश किया जा सकता है।
बता दें कि यह नया डिवाइस 28 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Xiaomi द्वारा शेयर किए जा रहे सभी स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो यह बिल्कुल भी नया नहीं लगता है। फीचर्स के मामले में यह फोन Redmi Note 14 5G जैसा लग रहा है।
पहले भी रेडमी ने लॉन्च किया था SE डिवाइस
बता दें कि रेडमी पहले भी SE ब्रांडिंग वाला Redmi Note डिवाइस पेश कर चुका है। कंपनी ने पहले Redmi Note 11 SE भी पेश किया था। रेडमी ने पहले जो Note 11 SE पेश किया था वो Redmi Note 10S का ही रीब्रांडेड वर्जन था। वहीं एक बार फिर कंपनी Redmi Note डिवाइस यूजर्स के लिए एक और नया फोन लाने की तैयारी में है।
ज्यादा किफायती होगा Redmi Note 14 SE
रेडमी ने कुछ टाइम पहले Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus को पेश किया था जिनकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी। हालांकि अब कंपनी इसी सीरीज के तहत Redmi Note 14 SE को पेश करने जा रही है जो और ज्यादा किफायती ऑप्शन होने की उम्मीद है।
Redmi Note 14 SE में क्या क्या होगा खास?
Redmi के इस आगामी डिवाइस में 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको 5,110mAh की बैटरी भी मिलेगी।
इसके अलावा, डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस में कैमरा भी काफी शानदार हो सकता है जहां ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Redmi Note 14 Pro सीरीज के मॉडल्स अब इस नए वेरिएंट में हुए पेश, जानें कीमत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।