Redmi Note 14 Pro सीरीज के मॉडल्स अब इस नए वेरिएंट में हुए पेश, जानें कीमत
Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज का शैंपेन गोल्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ है। इस सीरीज के मॉडल्स को पिछले साल दिसंबर में तीन कलर ऑप्शन्स- स्पेक्टर ब्लू फैंटम पर्पल और टाइटन ब्लैक में लॉन्च किया गया था। नए कलर वेरिएंट में ग्राहकों को कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। आइए जानते हैं डिटेल।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने भारत में Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro 5G का नया शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट अनवील किया है। Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज को पिछले साल दिसंबर में तीन कलर ऑप्शन्स- स्पेक्टर ब्लू, फैंटम पर्पल और टाइटन ब्लैक में लॉन्च किया गया था। नए कलर के अलावा, इस वेरिएंट के इंटरनल्स और कीमत दूसरे कलर ऑप्शन्स जैसे ही हैं। Redmi Note 14 Pro 5G MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Redmi Note 14 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज शैंपेन गोल्ड वेरिएंट की भारत में कीमत
Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro 5G का नया शैंपेन गोल्ड वेरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। इन्हें अमेजन, फ्लिपकार्ट, Mi.com वेबसाइट और ऑथराइज्ड Xiaomi रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 14 Pro+ 5G का शैंपेन गोल्ड वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 27,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB के लिए 29,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB के लिए 32,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Redmi Note 14 Pro 5G का शैंपेन गोल्ड वेरिएंट 8GB RAM + 128GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वर्जन के लिए 24,999 रुपये में ग्राहकों को मिलेगा।
Redmi चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स से खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है। साथ ही, नौ महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro 5G Android 15-बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर रन करते हैं और चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स की गारंटी के साथ आते हैं। दोनों में 6.67-इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। Redmi Note 14 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जबकि Redmi Note 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
दोनों फोन्स में IP68-रेटेड बिल्ड है और रियर में 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट्स हैं। Redmi Note 14 Pro+ 5G में 50MP लाइट फ्यूज़न 800 सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP 2.5x टेलीफोटो लेंस है। वहीं, Note 14 Pro 5G में 50MP Sony LYT-600 सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड, और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। दोनों में 20-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलता है। Redmi Note 14 Pro+ 5G में 6,200mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। वहीं, Note 14 Pro 5G में 5,500mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।