Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi का नया बजट 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई कमाल फीचर्स; जानें कीमत

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 02:32 PM (IST)

    Xiaomi ने भारत में Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च किया है जो बजट सेगमेंट में एक नया विकल्प है। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इसमें मीडियाटेक 7025 प्रोसेसर 5110 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। Redmi Note 14 SE 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

    Hero Image
    Redmi का नया बजट 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई कमाल फीचर्स

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने सोमवार यानी आज 28 जुलाई, 2025 को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया डिवाइस बजट सेगमेंट में पेश किया है, जिसे Redmi Note 14 SE 5G नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी पहले ही इस Redmi Note 14 लाइनअप में तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं जिसे Redmi Note 14 Pro+ 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 5G के नाम से पेश किया गया था। हालांकि अभी कंपनी ने इस लाइनअप में नया फोन पेश किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Note 14 SE 5G में क्या क्या खास फीचर्स?

    फीचर्स की बात करें तो Redmi के इस ऑल न्यू डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक दी गई है। इतना ही नहीं यह डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 5,110 mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    Redmi Note 14 SE 5G में पावरफुल मीडियाटेक 7025 प्रोसेसर भी देखने को मिल रहा है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, अगर आप अभी भी वायर वाले ईयरफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो इसमें आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

    Redmi Note 14 SE 5G के कैमरा फीचर्स

    कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony Lyt 600 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

    Redmi Note 14 SE 5G की कीमत

    रेडमी नोट 14 SE 5G की कीमत 14,999 है जिसमें आपको क्रिमसन आर्ट कलर वेरिएंट मिलता है। इसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस की पहली सेल 7 अगस्त से Mi, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें- 16GB RAM वाला Redmi का सस्ता 5G फोन, अल्ट्रा पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा भी शानदार