Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Xiaomi के एक और बजट 5G स्मार्टफोन Redmi K30i की नई जानकारी आई सामने

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 19 May 2020 05:18 PM (IST)

    Redmi K30i को भी Redmi 10X 5G की तरह ही MediaTek Dimensity 800 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो साभार- Xiaomi)

    Xiaomi के एक और बजट 5G स्मार्टफोन Redmi K30i की नई जानकारी आई सामने

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का सब ब्रांड Redmi जल्द ही अपने एक और मिड रेंज के 5G डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल अपने Redmi K30 5G मिड रेंज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन को लोअर वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। इसे 26 मई को Redmi 10X सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Redmi K30i के स्टोरेज, कलर ऑप्शन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस स्मार्टफोन के बारे में पहले जो जानकारियां सामने आई हैं, उसके मुताबिक, फोन 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकता है। आपको बता दें कि Redmi K30 5G को 64MP क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया गया था। Redmi K30i को भी Redmi 10X 5G की तरह ही MediaTek Dimensity 800 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस मिड बजट रेंज के 5G डिवाइस को CNY 1,799 (19,143 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

    सामने आई नई जानकारी के मुताबिक, Redmi K30i 5G को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन्स पर्पल और व्हाइट में आ सकता है। Redmi K30i में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। ​इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल होगा। फोन के टॉप पैनल में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।