Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Book 16 (2024), Watch 4, Buds 5 Pro की लॉन्चिंग डिटेल आई सामने; जानिए कब आ रहे नए प्रोडक्ट्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 04:00 PM (IST)

    रेडमी अपने यूजर्स के लिए Redmi K70 K70E और Redmi K70 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Redmi K70 Series चीन में 29 नवंबर को लॉन्च हो रही है। इसी के साथ Redmi Book 16 (2024) Redmi Watch 4 (next-generation) Redmi Buds 5 Pro की लॉन्चिंग को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल कंपनी ने इन तीनों ही प्रोडक्ट्स को लेकर ऑफिशियल पोस्टर शेयर किए हैं।

    Hero Image
    Redmi Book 16 (2024), Watch 4, Buds 5 की लॉन्चिंग डिटेल आई सामने

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी अपने यूजर्स के लिए Redmi K70, K70E और Redmi K70 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Redmi K70 Series चीन में 29 नवंबर को लॉन्च हो रही है।

    इसी के साथ Redmi Book 16 (2024), Redmi Watch 4 (next-generation) Redmi Buds 5 Pro की लॉन्चिंग को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल, कंपनी ने इन तीनों ही प्रोडक्ट्स को लेकर ऑफिशियल पोस्टर शेयर किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 नवंबर को लॉन्च हो रहे ये प्रोडक्ट

    शाओमी अब इन तीनों ही प्रोडक्ट को लेकर अपग्रेड पेश कर रही है। यह अपग्रेड 29 नवंबर को ही देखने को मिलेगा-

    Redmi Book 16

    Redmi Book 16 की बात करें तो डिवाइस को लास्ट अपग्रेड 2020 में मिला था। Redmi Book 16 (2024) को भी पिछले मॉडल की ही तरह डिजाइन के साथ देखा जा रहा है।

    Redmi Book 16 के लेफ्ट साइड पर USB Type-A port, HDMI port, headphone jack और Type-C port के साथ नजर आ रहा है। टीजर के मुताबिक डिवाइस को 47W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया जा रहा है। Redmi Book 16 को शाओमी के नए PaperOS के साथ लाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Realme के इस फोन के लिए पेश हो रहा नया अपडेट, कंपनी ने दी जानकारी

    Redmi Watch 4

    Redmi Watch 3 साल 2022 में लाई गई थी। Redmi Watch 4 पिछली वॉच के सक्सेसर के रूप में लाई जा रही है।Redmi Watch 4 को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और सिल्वर में खरीदने का मौका मिलेगा।

    इसके अलावा, वॉच (Redmi Watch 4) के साथ मल्टीपल स्ट्रैप ऑप्शन होंगे। यह एक चौकोर डायल के साथ आने वाली वॉच होगी।

    Redmi Buds 5 Pro

    Redmi Buds 5 को बीते साल ही सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब Redmi Buds 5 को टीजर में ब्लू, ब्लैक और वाइट कलर चार्जिंग केस के साथ देखा जा रहा है।

    ब्लैक वेरिएंट लेदर फिनिश और बाकी दो वेरिएंट मेट फिनिश नजर आए हैं।