Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme के इस फोन के लिए पेश हो रहा नया अपडेट, कंपनी ने दी जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 02:19 PM (IST)

    रियलमी अपने यूजर्स के लिए हर सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश करती है। अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल रियलमी के स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से सिक्योरिटी अपडेट पेश किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि Realme C35 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जा रहा है।

    Hero Image
    Realme के इस फोन के लिए पेश हो रहा नया अपडेट, चेक करें डिटेल्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी अपने यूजर्स के लिए हर सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश करती है। अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रियलमी के स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से सिक्योरिटी अपडेट पेश किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि Realme C35 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। Realme C35 के लिए कंपनी Android 13 अपडेट पेश करने जा रही है।

    कब तक मिलेगा लेटेस्ट अपडेट

    दरअसल, रियलमी यूजर्स के लिए यह रोलआउट बैच में किया जा रहा है। ऐसे में इस अपडेट को लेकर कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

    हालांकि, कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह अपडेट September 2023 के सिक्योरिटी पैच के साथ लाया जा रहा है। इस अपडेट के साथ यूजर के फोन पर सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

    कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Realme C35 के लिए Android 13 update नवंबर के अंत तक रोलआउट होने की उम्मीद है। इस अपडेट को लेकर ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं, लेकिन कंपनी सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार करने जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः गेमर्स के लिए शानदार मौका! 12GB रैम और 6000mAh वाले फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, चेक करें ऑफर

    Realme C35 के स्पेसिफिकेशन

    Realme C35 को कंपनी Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर के साथ पेश करती है।

    Realme का यह स्मार्टफोन 5000 mAh बैटरी 18W वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

    Realme C35 स्मार्टफोन 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

    Realme C35 स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस, 0.3MP डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फोन में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

    Realme C35 स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर रन करता है।