Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सस्ते बजट में लॉन्च किया जाएगा Redmi A3 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन पर दिखी फोन की झलक

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 03:27 PM (IST)

    Redmi A3 स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। चाइना में पहले से उपलब्ध रेडमी ए2 के समान स्पेक्स ही इस फोन में देखने को मिलेंगे। लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए इस फोन के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    भारत लॉन्च किया जाएगा Redmi A3 स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने बजट रेंज में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब एक और फोन को लेकर खबरें आना शुरू हो चुकी है। Redmi A3 स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ फोन

    रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर 23129RN51H मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस फोन का लुक विगत मॉडल से अलग है। बता दें, इस फोन को पहले ही चाइना में रेडमी ए2 के रूप में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन बीआईएस सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि फोन का डिजाइन चाइना वाले मॉडल से अलग होगा।

    ये भी पढ़ें- 100 फॉलोवर वाले यूजर भी ले सकते हैं Instagram पर ब्लू टिक, यहां जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस

    स्पेसिफिकेशन की मिली डिटेल

    सर्टिफिकेशन पर इस फोन को रेडमी का एंट्री लेवल फोन बताया गया है। सर्टिफिकेशन पर इसके स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी सामने आई है। इस फोन को 5000 एमएएच के बड़े बैटरी सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।

    इसमें 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर ऑफर किया जाएगा।

    Redmi A2 के फीचर्स

    चाइना जो मॉडल उपलब्ध है। उसमें 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले प्रदान की जाती है। डिस्प्ले 60 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 SOC प्रोसेसर दिया जाता है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जिसको एसएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: किसी के लिए खतरा तो कहीं कॉम्पिटिशन बनी नई टेक्नोलॉजी, जानें AI के लिए कैसा रहा ये साल