Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme X3, X3 SuperZoom और Realme TV भारत में जल्द होंगे लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 13 May 2020 09:39 AM (IST)

    Realme X3 और Realme X3 SuperZoom पिछले दिनों ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए थे। इसके अलावा कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च करने वाली है।

    Realme X3, X3 SuperZoom और Realme TV भारत में जल्द होंगे लॉन्च

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme जल्द ही अपने X3 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ ही कंपनी अपने पहले Smart TV को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पहले ही आधिकारिक घोषणा की थी कि वे अपने स्मार्ट टीवी को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। Realme X3 और Realme X3 SuperZoom पिछले दिनों ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए थे। साथ ही, इनके बारे में कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। यही नहीं, कंपनी अपने Realme X50m को भी जल्द भारत में पेश कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme X3 SuperZoom को 60x जूम फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया "Starry Mode" दिया जा सकता है। Realme X3 और Realme X3 SuperZoom भारत में कंपनी के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही, Realme TV को भी लिस्ट किया गया है। इससे पहले Realme X50m को भारतीय सर्टिफिकेशन पेज पर लिस्ट किया गया था, हालांकि बाद में इसे रीमूव कर लिया गया है। इसे भी भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme X50m को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया है।

    चीन में लॉन्च हुए Realme X50m 5G स्मार्टफोन को मिड प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसमें मिड रेंज के 5G SoC क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन 30W की फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसे भारत में Realme X50 Pro 5G के अफोर्डेबल वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है। चीन में इसे 1,999 CNY (लगभग 21,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के अन्य फीचर्स Realme X50 Pro की तरह ही दिए गए हैं। फोन ड्यूल पंच-होल और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है।

    Realme X3 SuperZoom को कंपनी के CEO माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से भी पिछले दिनों टीज किया है, जिससे ये साफ होता है कि जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme X3 में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। जबकि, इसके SuperZoom एडिशन में 64MP या 108MP कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, डेप्थ सेंस और मैक्रो सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ फ्लैगशिप SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    Realme TV की बात करें तो साल की शुरुआत में Realme X50 Pro के लॉन्च के मौके पर इसे टीज किया गया था। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी के CEO माधव सेठ ने कई और स्मार्ट होम डिवाइसेज और एक्सेसरीज भी टीज किए थे। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया था कि Realme TV को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। इसे तीन स्क्रीन साइज 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच में पेश किया जा सकता है। इसे Android सर्टिफिकेशन भी हाल ही में मिला है।