Realme Android TV को मिला Google सर्टिफिकेशन, अगले महीने हो सकता है लॉन्च
Realme TV को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी को हाल ही में Google सर्टिफिकेशन रिसीव हुआ है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme जल्द ही भारतीय बाजार में अपने पहले Android TV को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने साल की शुरुआत में Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च पर इस बात की जानकारी दी थी। कंपनी अपने इस Android बेस्ड स्मार्ट टीवी को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। इस स्मार्ट टीवी के बारे में पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जिसके मुताबिक, इसे तीन स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्ट टीवी को Google सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
Realme TV को Google सर्टिफिकेशन साइट पर "ikebukuro" कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है। Android TV Guide द्वारा ट्वीट की गई जानकारी के मुताबिक, "ikebukuro" कोडनेम का इस्तेमाल कई ब्रांड्स अपने Android TV के लिए करती हैं, जिनमें Vu और Micromax के टीवी शामिल हैं।
The upcoming Realme #AndroidTV @RealmeMobiles
just got certified by Google.
The code name "ikebukuro" refers to a ChangHong based TV already used by a few brands. The SoC is an MStar T16. pic.twitter.com/9BeUE378XO
— Android TV Guide (@androidtv_rumor) April 21, 2020
Realme TV को तीन स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 55 इंच, 43 इंच और 32 इंच स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों ही इसके 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज वाले बेस मॉडल्स को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में भारतीय स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
Realme Android TV के प्रीमियम 55 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी को OnePlus TV Q1 की तरह ही प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी किसी भी लीक में इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। Android TV होने की वजह से यूजर्स इसमें अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म्स Netflix, Amazon Prime Video, Hotstar आदि को एक्सेस कर सकेंगे।
Realme TV के बेसिक दोनों मॉडल्स को कंपनी Mi TV की तरह ही बजट रेंज में लॉन्च कर सकती है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से कंपनी ने अपने मार्च में लॉन्च होने वाले बजट स्मार्टफोन Narzo 10 सीरीज को लॉन्च नहीं किया है। इसे दोबारा 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉक डाउन में दी जाने वाली छूट में ई-कॉमर्स साइट्स पर बेसिक जरूरतों के सामान की बिक्री के ऑर्डर के बाद कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट दोबारा बदल दी है। इसे अब 3 मई के बाद लॉन्च किया जा सकता है। इस बजट स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को भी पेश कर सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।