Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme TV की लीक आई सामने, 43 इंच की स्क्रीन के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:47 PM (IST)

    Realme TV को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर लिस्ट किया गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Realme TV की लीक आई सामने, 43 इंच की स्क्रीन के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा है। कंपनी ने पिछले साल अपने करीब डेढ़ दर्जन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए और भारतीय बाजार में कंपनी का जबरदस्त मार्केट शेयर देखने को मिला है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने देश के पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro को भी लॉन्च किया है। साथ ही, कंपनी ने Realme Band के साथ ही वियरेबल डिवाइसेज के क्षेत्र में भी कदम रखा है। Realme X50 Pro 5G के लॉन्च के समय कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी Realme TV के बारे में घोषणा की थी। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के CEO माधव सेठ ने इस साल लॉन्च होने वाले कई प्रोडक्ट्स को टीज किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme TV को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना थी। Realme TV को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है। एक ट्विटर यूजर ने इसके  BIS सर्टिफिकेशन की डिटेल्स शेयर की है। यूजर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्ट टीवी 43 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आ सकता है। इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर JSC55LSQL के नाम से लिस्ट किया गया है। Xiaomi Mi TV की तरह ही इसे भी बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

    सर्टिफिकेशन साइट पर टीवी की स्क्रीन साइज के अलावा अन्य किसी फीचर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें LED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। Realme TV को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें Realme UI एंड्रॉइड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले साल ही कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। OnePlus TV Q1, Q1 Pro, Nokia TV, Motorola TV को पिछले साल लॉन्च किया गया है। वहीं, इस साल OPPO भी अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की तैयारी में है।