Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Realme जल्द ही अपने स्मार्ट टीवी को करेगा लॉन्च, Mi TV को मिलेगी चुनौती

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 24 Feb 2020 09:14 AM (IST)

    Realme TV को Xiaomi के बजट स्मार्ट टीवी Mi TV को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है। Realme ने बजट स्मार्टफोन कैटेगरी में Xiaomi को कड़ी चुनौती दे रहा है। (Pic- JNM)

    Realme जल्द ही अपने स्मार्ट टीवी को करेगा लॉन्च, Mi TV को मिलेगी चुनौती

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme जल्द ही भारत में अपने Realme TV को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी Xiaomi को बजट स्मार्ट टीवी सेक्टर में भी कड़ी चुनौती देने वाली है। Realme TV को Xiaomi के बजट स्मार्ट टीवी Mi TV को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है। Realme ने 2018 से ही बजट स्मार्टफोन कैटेगरी में Xiaomi को कड़ी चुनौती दे रहा है। 24 फरवरी को कंपनी अपने पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G को भी भारत में लॉन्च कर रहा है। कोरोनावायरस की वजह से 24 फरवरी से आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के रद्द होने के बावजूद कंपनी अपने स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है। कंपनी अगले तिमाही में अपने बजट स्मार्ट टीवी Realme TV को भी लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की जानकारी कंपनी के CEO माधव सेठ ने YouTube पर दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा। इस स्मार्ट टीवी को भी Mi TV की तरह ही बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 24 फरवरी को Realme X50 Pro 5G के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने फिटनेस बैंड Realme Band को भी लॉन्च कर सकती है। इस फिटनेस बैंड में OLED स्क्रीन, बिल्ट-इन USB कनेक्टर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस फिटनेस बैंड को तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है।

    पिछले साल OnePlus और Motorola के बाद Nokia ने भी अपने स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया है। इन कंपनियों के बाद अब Realme भी इस लीग में शामिल हो सकता है। Realme अपने पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च कर रहा है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 फ्लैगशिप चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अब तक सामने आए फीचर्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को ड्यूल पंच-होल QHD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 65W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।