Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    240W फास्ट चार्जिंग और 24GB RAM के साथ होगी Realme GT 5 की एंट्री, कंपनी ने जारी किया नया टीजर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 01:45 PM (IST)

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के नए डिवाइस का नाम Realme GT 5 होगा। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से रियलमी के अपकमिंग डिवाइस को लेकर चर्चा बनी हुई है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही फोन की रैम को लेकर जानकारियां दी थीं। फोन को 24GB रैम के साथ लाया जा रहा है।

    Hero Image
    240W फास्ट चार्जिंग और 24GB RAM के साथ होगी Realme GT 5 की एंट्री (सांकेतिक इमेज- रियलमी)

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। रियलमी अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द एक नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारियों में है। Realme GT 5 रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा। रियलमी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां देना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Realme GT 5 की जल्द होने जा रही है एंट्री

    मालूम हो कि हाल ही में कंपनी ने Realme GT 5 की रैम को लेकर जानकारियां दी थीं। कंपनी ने आधिकारिक जानकारियों के साथ कहा था कि फोन को 24GB RAM के साथ लाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में रियलमी ने इस फोन के एक और फीचर को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी दी है। रियलमी ने साफ किया है कि Realme GT 5 को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।

    Realme GT Neo 5 में भी 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

    दरअसल, यह पहली बार नहीं होगा जह रियलमी अपने स्मार्टफोन को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाएगी। इससे पहले Realme GT Neo 5 को भी इसी चार्जिंग स्पीड के साथ पेश किया गया था।

    Realme GT Neo 5 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Realme GT 3 के नाम से पेश किया था। बता दें Realme GT 5 रियलमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 24GB RAM के साथ लाया जा रहा है।

    किन खूबियों के साथ हो सकती है Realme GT 5 की एंट्री

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Realme GT 5 को 6.74 इंच OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ ला सकती है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में कंपनी 4,600mAh बैटरी और 50MP Sony IMX890 का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी नए डिवाइस की लॉन्चिंग डेट और दूसरे फीचर्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फोन का फर्स्ट लुक भी अभी तक सामने नहीं आया है।