विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme भारत में अगले साल 5G स्मार्टफोन कर सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 16 May 2019 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 09:13 PM (IST)

Realme भारत में 5G सेवा शुरू होने से काफी पहले ही स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि भारत में 5G सेवा 2020 के अंत तक रोल आउट किया जा सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पिछले साल भारतीय बाजार में कदम रखने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारत में 5G सेवा शुरू होने से काफी पहले ही स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि भारत में 5G सेवा 2020 के अंत तक रोल आउट किया जा सकता है। इससे पहले ही Realme अपने 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकता है।

Realme इंडिया के CEO माधव सेठ ने इस बात की जानकरी दी है। हालांकि, इस 5G स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। माधव सेठ ने कहा कि, हम अपनी 5G सर्विस को ऑपरेटर्स से काफी पहले लॉन्च कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय कंज्यूमर्स 5G सेवा शुरू होते ही इसका इस्तेमाल कर सके।

OnePlus 7 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कि भारत सरकार देश में 5G सेवा को 2020 तक रोल आउट करने की तैयारी में है। 5G सेवा का तीन महीने का ट्रायल रन अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रायल पीरियड को एक साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकेगा। भारत के सभी मेजर टेलिकॉम ऑपरेटर्स Jio, Airtel और Vodafone इस 5G सेवा के लिए तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Realme 3 भारत में ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

मार्च में इस स्मार्टफोन की पहली ऑनलाइन सेल में 1.70 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बिके थे। Realme अपने 80 से 90 फीसद तक स्मार्टफोन्स ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से ही बेचता है। काउंटरप्वाइंट मार्केट रिसर्च के डाटा के मुताबिक, 2019 की पहली तिमाही में Realme का भारतीय बाजार में 7 फीसद की हिस्सेदारी थी।

बुधवार को Realme ने Realme X के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। इस फ्लैगशिप डिवाइस के फीचर्स की बात करें तो यह 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 10nm चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

OnePlus 7 Pro Rs 48,999 की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

OnePlus 7 वाटरड्रॉप नॉच और 48MP कैमरे के साथ Rs 37,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च

OnePlus 7 Pro Review: क्या Samsung Galaxy S10+ टिक पाएगा इसके सामने?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।