विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5 की पहली सेल का न करें इंतजार, अभी कर सकते हैं प्री-ऑर्डर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 25 Aug 2019 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 05:01 PM (IST)

Realme 5 को दो स्टोरेज ऑप्शन 3GB+32GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया गया है। इसके 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs ...और पढ़ें

Realme 5 की पहली सेल का न करें इंतजार, अभी कर सकते हैं प्री-ऑर्डर
Realme 5 की पहली सेल का न करें इंतजार, अभी कर सकते हैं प्री-ऑर्डर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme के हाल ही क्वॉड रियर कैमरा सेट अप के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल Realme 5 की पहली सेल 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 3GB+32GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है जबकि इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 है। इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा के साथ 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

सेल ऑफर्स

Realme 5 की पहली सेल 27 अगस्त को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के आलावा कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को अभी खरीदना चाहते हैं तो इसे आप कंपनी के आधिकारिक साइट पर जाकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। ये स्मार्टफोन 21 अगस्त से लेकर 26 अगस्त के बीच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को पहली सेल वाले दिन प्रेफरेंस दिया जाएगा और उन्हें ये डिवाइस उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 8 Pro का ऑफिशियल रेंडर हुआ लीक, 29 अगस्त को होगा लॉन्च

प्री-ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को डिवाइस की पूरी कीमत भुगतान करनी होगी। 27 अगस्त को आयोजित होने वाले फ्लैश सेल में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इसमें Axis बैंक यूजर्स को 5 फीसद तक का कैश बैक ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही Rs 834 प्रति महीने की दर से EMI के जरिए भी इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Airtel के Rs 28 से शुरू होने वाले इन प्रीपेड प्लान्स साथ मिलता है 200GB तक एड-ऑन डाटा

Realme 5 फीचर्स

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का HD+ वाटरड्रॉप या डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 AIE चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Realme 5 में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है और ये एंड्रॉइड 9 पर आधारित ColorOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy M30s की नई लीक्स आई सामने, 48MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च