Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में इस समय लॉन्च हो सकता है Poco F7, मिल सकती है बड़ी बैटरी

    Poco F7 जल्द ही कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। एक नई रिपोर्ट ने इस फोन के लॉन्च और फीचर्स की जानकारी दी है। ये इंडिया में भी ग्लोबल मॉडल के साथ आ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टैंडर्ड मॉडल प्रो और अल्ट्रा वर्जन के साथ आएगा जिसे मार्च में कुछ जगहों पर लॉन्च किया गया था।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Thu, 05 Jun 2025 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    Poco F7 को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Photo- Poco F7 ultra.

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco F7 इस महीने के आखिर में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। एक नई रिपोर्ट ने इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी दी है। Poco F7 इंडिया में ग्लोबल मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के मेन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं। स्टैंडर्ड Poco F7 के ग्लोबल और इंडियन वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी होने की जानकारी मिली है। स्टैंडर्ड मॉडल, प्रो और अल्ट्रा वर्जन के साथ लॉन्च हो सकता है, जो मार्च में कुछ जगहों पर लॉन्च हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poco F7 की लॉन्च डिटेल

    Smartprix की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F7 का ग्लोबल वेरिएंट जून के तीसरे हफ्ते में, शायद 17 या 19 जून को लॉन्च होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फोन इंडिया में भी उसी दिन लॉन्च हो सकता है।

    रिपोर्ट का दावा है कि Poco F7, चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 Pro जैसा होगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, साथ में 16GB तक RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है। ये Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है।

    Poco F7 के सभी वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। फोन में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68+IP69 रेटिंग्स हो सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये मेटल मिडिल फ्रेम हो सकता है। साथ ही फोन में IR ब्लास्टर दिया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए Poco F7 में 50-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर और 8-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    मिली जानकारी के मुताबिक Poco F7 का इंडियन वेरिएंट 7,550mAh बैटरी के साथ आएगा। जबकि ग्लोबल वर्जन में 6,550mAh की बैटरी होगी। दोनों मॉडल में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

    आपको बता दें कि Poco F7 Ultra और Poco F7 Pro मार्च में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हुए थे। इनमें क्रमशः Snapdragon 8 Elite और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिए गए हैं। अल्ट्रा वेरिएंट में 5,300mAh बैटरी है, जबकि Poco F7 Pro में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 50-मेगापिक्सल Light Fusion 800 मेन रियर कैमरा है और अल्ट्रा वेरिएंट में 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: ऑपरेशन स्पाइडर वेब: यूक्रेन ने रूस को दहलाने के लिए इस्तेमाल किया 20 साल पुराना सॉफ्टवेयर