कैसे हुई थी OTP की शुरुआत? जानिए क्या होता है One Time Password सिस्टम
What is OTP ओटीपी का इस्तेमाल आमतौर पर ऑनलाइन हर जगह होता है। ओटीपी का फुल फॉर्म One Time Password होता है। क्या आपको पता है ओटीपी कितने तरह का होता है और इसकी खोज किसने की थी। आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। (फोटो-जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजकल ऑनलाइन पेमेंट हो या हमें किसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना हो, हर जगह हम ओटीपी का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं OTP क्या है और इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई थी? आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओटीपी से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले है।
आइए डिटेल से जानते हैं (One Time Password) क्या है? यह कैसे काम करता है? कैसे जनरेट किया जाता है? ओटीपी कई तरह की होती हैं जिनका जिक्र हम आज के इस आर्टिक्ल में करने वाले हैं।
क्या होता है One Time Password (OTP) ?
ओटीपी का इस्तेमाल आमतौर पर ऑनलाइन हर जगह होता है। ओटीपी का फुल फॉर्म One Time Password होता है। ओटीपी एक तरह का सिक्योरिटी कोड होता है जो आमतौर पर 6 अंकों से लेकर 8 अंको का होता है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर कई जगह ट्रांजेक्शन करने तक, हम हर जगह ओटीपी को दर्ज करते हैं।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को पूरा करने के लिए हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। OTP दर्ज करने के बाद ही आपका ट्रांसेक्शन पूरा हो पता है। इसकी सबसे खास बात ये होती है कि इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद दुबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी एक तय टाइम लिमिट (Validity) होती है। जिसके खत्म होते ही यह अपने आप एक्सपायर हो जाता है।
कैसे काम करता है ओटीपी (OTP) ?
आपको बता दें, ओटीपी जनरेट करने के लिए दो इनपुट्स (एक Seed और Moving Factor) का इस्तेमाल किया जाता है। जब ऑथेंटिकेशन सर्वर पर नया अकाउंट बनाया जाता है तब Moving Factor बदलता रहता है, जिसकी वजह से हमें हर बार नया OTP कोड देखने को मिलता है। ओटीपी कि सिक्योरिटी सबसे सेफ होती है। इसको बदलना और ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है। आसान भाषा में कहें तो OTP का अनुमान लगाना बहुत ही मुश्किल है।
OTP की खोज किसने की थी?
OTP की खोज Leslie Lamport (लेसली लेम्पोर्ट) ने की थी। लेसली लेम्पोर्ट ने 1980 के दशक में पहली बार इस अल्गोरिथम का इस्तेमाल किया था। यह एक One-Way Function (f) का इस्तेमाल करता था। इस Algorithm में Seed और Hash Function का इस्तेमाल किया गया था।
कितने तरह के होते हैं OTP?
1. इवेंट बेस्ड OTP
HOTP को Hash-Based Message Authentication Code के नाम से जाना जाता है। यह दरअसल एक इवेंट आधारित वन टाईम पासवर्ड है। जिसमें OTP की कोई समय-सीमा नहीं होती। यानि कि यह तब तक Valid रहता है जब तक कि आप नया ओटीपी जेनरेट नहीं करते हैं।
2. टाइम बेस्ड OTP
इसके नाम से हम जान सकते हैं ये एक टाइम बेस्ड वन टाईम पासवर्ड होता है। । इस समय-सीमा को Timestep कहा जाता है। टाईमस्टेप की समय सिमा 30 से 60 सेकेंड तक होती है। अगर आप तय टाइम लिमिट के भीतर TOTP को वैलिडेट नहीं करते हैं तो यह अपने आप एक्सपायर हो जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।