यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme से लेकर OnePlus तक, इस महीने लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन
इस महीने भी कई दमदार स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें से OPPO RENO 3 Pro को कल यानि 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले महीने 24 फरवरी से आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 के स्थगित होने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स के इंडिविजुअली लॉन्च करने वाली हैं। पिछले दो महीनों में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा चुके हैं। इनमें Samsung, Realme, Xiaomi, OPPO और Vivo के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Samsung ने सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च किए हैं। वहीं, Realme ने देश के पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। Vivo के सब ब्रांड iQOO और Xiaomi के सब ब्रांड POCO ने भी भारतीय बाजार में एंट्री मारी है। इस महीने भी कई दमदार स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें से OPPO RENO 3 Pro को कल यानि 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा OnePlus 8 सीरीज को भी इस महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में
OPPO RENO 3 PRO
OPPO के इस मिड रेंज के स्मार्टफोन को 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये ड्यूल पंच-होल कैमरा फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट अप का इस्तेमाल किया गया है। फोन के अब तक आधिकारिक तौर पर सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें 44MP + 2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके प्राइमरी कैमरे में अल्ट्रा क्लियर सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, फोन में 2MP का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस का इस्तेमाल किया गया है। फोन के रियर कैमरे फीचर की बात करें तो इसमें 64MP (अल्ट्रा शॉट्स मेन कैमरा) + 13MP (टेलिफोटो लेंस) + 2MP (मोनो लेंस) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स Auroral Blue, Midnight Black और Sky White में उपलब्ध है।

(फोटो साभार- Realme)
Realme 6, 6 Pro
Realme 5 मार्च को अपने बजट रेंज के स्मार्टफोन Realme 6 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन सीरीज के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज को ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के प्रोसेसर की बात करे तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

(फोटो साभार- OPPO)
OPPO Find X2
OPPO के एक और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X2 को 6 मार्च को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का OLED कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के खास फीचर्स की बात करे तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसका डिस्प्ले 3K रिजोल्यूशन को भी सपोर्ट करेगा। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगर और 13MP का टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 65W की फास्ट चार्जिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus 8 Series
चीनी प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने अगले OnePlus 8 सीरीज को मार्च के दूसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। OnePlus 8 सीरीज के अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज में 3 स्मार्टफोन्स OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने साल की शुरुआत में अपने Concept One स्मार्टफोन को शोकेस किया था। इसे भी कॉमर्शियली लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
.jpg)
(फोटो साभार- Xiaomi)
Mi 10, Mi 10 Pro
इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। 108MP कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi काफी समय से इस स्मार्टफोन सीरीज को अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीज कर रहा है। #108MP IS COMING हैशटैग के साथ कंपनी के ट्वीटर हैंडल को देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इसे ड्यूल पंच होल डिस्पले के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। फोन के बैक में 108MP कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला ये पहला स्मार्टफोन सीरीज है। इसे इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है।