विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 6 सीरीज को Rs 1,000 में कर सकते हैं प्री-ऑर्डर, लॉन्च से सामने आई बुकिंग डिटेल

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 12:12 PM (IST)

Realme 6 और Realme 6 Pro भारतीय बाजार में 5 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने इनकी प्री-बुकिंग का खुलासा कर दिया है (फोटो साभार Realme)

Realme 6 सीरीज को Rs 1,000 में कर सकते हैं प्री-ऑर्डर, लॉन्च से सामने आई बुकिंग डिटेल
Realme 6 सीरीज को Rs 1,000 में कर सकते हैं प्री-ऑर्डर, लॉन्च से सामने आई बुकिंग डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि भारत में 5 मार्च को मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro लॉन्च किए जाएंगे। जो कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट हो गए हैं। इन स्मार्टफोन में यूजर्स को 64MP का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं अब कंपनी की वेबसाइट पर Realme 6 सीरीज के लॉन्च से पहले कपंनी ने Blind Order की जानकारी दी है। यूजर्स फोन को लॉन्च से पहले प्री-बुक करके आकर्षक गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। 

Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Realme 6 के के लिए 26 फरवरी से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और यह 4 मार्च तक चलेगी। यूजर्स केवल Rs 1,000 में फोन को प्री-बुकिंग कर सकते हैं। जो कस्टमर्स Realme 6 के लिए प्री-बुकिंग करेंगे उन्हें गिफ्ट के तौर पर Realme Buds 2 मिलेंगे। वहीं Realme 6 Pro की प्री-बुकिंग के साथ Realme Buds Wireless पर Rs 1,000 का वाउचर प्राप्त होगा जो कि आपके अकाउंट में 16 मार्च को क्रेडिट होगा। बता दें कि प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को फोन लॉन्च होने के बाद पूरी पेमेंट करनी होगी और उसके बाद आपका डिवाइस डिस्पैच किया जाएगा। 

Realme 6 और Realme 6 Pro के लॉन्च से पहले इनके कुछ फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। Realme 6 में सिंगल पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि Realme 6 Pro में ड्यूल सेल्फी कैमरे की सुविधा मिलेगी। Realme 6 Pro में 64MP का कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 20x zoom सपोर्ट के साथ वाइड एंगल लेंस, टेलिफोटो लेंस और अल्ट्रा मैक्रो लेंस भी​ मिलेंगे। वहीं कंपनी ने वेबसाइट पर जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन में 90Hz फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि पावर बैकअप के लिए Realme 6 सीरीज में 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।