यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme 6, Realme 6 Pro भारत में 5 मार्च को होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा
Realme के ब्रांड एम्बेसडर सलमान खान के साथ शेयर करने के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Realme 6 सीरीज की लॉन्च का खुलासा कर दिया है (फोटो साभार Realme Twitter)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की थी, जो कि अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 6 से क्लिक की गई थी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि Realme 6 भारत में 64MP AI क्वाड कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा। वहीं अब फोन की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई है कि Realme 6 भारत में 6 मार्च को लॉन्च होगा और इसके साथ ही कंपनी Realme 6 Pro को भी लॉन्च करेगी। सबसे खास बात है कि भारत में Realme के ब्रांड एम्बेसडर सलमान खान होंगे।
Realme के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro की लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। पोस्टर के अनुसार Realme 6 सीरीज भारत में 5 मार्च को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च की जाएगी। इस पोस्टर में सलमान खान के हाथ में Realme 6 दिखाया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपकमिंग फोन में 64MP AI क्वाड कैमरा और प्रो डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
Welcoming @BeingSalmanKhan as the ambassador of @realmemobiles!
Now it's time to make it grander! Unveiling 64MP #ProCameraProDisplay with #realme6 & #realme6Pro.
Witness the launch live at 12:30 PM, 5th March.
Know more: https://t.co/83RpVna6dw" rel="nofollow pic.twitter.com/V5w53O1Qow
— realme (@realmemobiles) February 26, 2020
वहीं Realme 6 और Realme 6 Pro भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट हो गए हैं। जहां दी गई जानकारी के अनुसार फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर होगा। जबकि अन्य अल्ट्रा वाइड लेंस, टेलिफोटो लेंस और अल्ट्रा मैक्रो लेंस उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फोन से अल्ट्रा वाइड सेल्फी क्लिक करने की सुविधा मिलेगी।
लिस्टिंग के अनुसार Realme 6 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही इसमें 30W फ्लैश चार्ज फीचर उपलब्ध होगा जो कि 15 मिनट में फोन को 40 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि इसके अलावा अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।