विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

64MP कैमरे के साथ Realme 6 जल्द होने वाला है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 25 Feb 2020 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 06:33 PM (IST)

Realme 6 स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक देगा और लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ ने सलमान खान के साथ Realme 6 से क्लिक की गई फोटो शेयर की है (फोटो साभार Twitter)

64MP कैमरे के साथ Realme 6 जल्द होने वाला है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
64MP कैमरे के साथ Realme 6 जल्द होने वाला है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro लॉन्च किया है। वहीं खबर है कि कंपनी जल्द ही अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Realme 6 लॉन्च काने वाली है और इसे लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। इन सब चर्चाओं के बीच अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि Realme 6 कभी भी बाजार में दस्तक दे सकता है। साथ ही यह भी कंफर्म किया गया है कि फोन में 64MP AI क्वाड कैमरा दिया जाएगा। 

Realme के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है और ये फोटो Realme 6 के लॉन्च होने का संकेत है। हालांकि कंपनी ने इसमें फोन की लॉन्च डेट व अन्य कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन शेयर की गई इमेज के नीचे Realme 6 और '64MP AI Quad Camera' लिखा हुआ है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये इमेज Realme 6 से क्लिक की गई है। 

साथ ही सामने आई इमेज के नीचे दी गई जानकारी के अनुसार Realme 6 में उपलब्ध होने वाला रियर कैमरा ​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट तकनीक से लैस होगा। हालांकि फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानने के लिए कंपनी टीजर व लीक्स का इंतजार करना होगा। वैसे बता दें कि पिछले दिनों ही Realme 6 स्मार्टफोन मॉडल नंबर Realme RMX2001 के साथ Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन और IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। 

इसके बाद एक रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन Flipkart के Affiliate Page पर भी स्पॉट किया गया। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G90 चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि अभी तक MediaTek Helio G90 चिपसेट के साथ कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया। अगर Realme 6 इस चिपसेट से लैस हुआ तो इसके साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें 4,300mAh की बैटरी उपलब्ध होगी। फोन को Android 10 ओएस पर पेश किया जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।