विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme X50 Pro 5G सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, 6 बजे से सेल किए होगा उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 24 Feb 2020 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 03:43 PM (IST)

Realme ने देश के पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को भारत और स्पेन में एक साथ लॉन्च किया गया है। (फोटो साभार- Realme)

Realme X50 Pro 5G सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, 6 बजे से सेल किए होगा उपलब्ध
Realme X50 Pro 5G सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, 6 बजे से सेल किए होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने देश के पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को भारत और स्पेन में एक साथ लॉन्च किया गया है। 5G स्मार्टफोन होने की वजह से इसे अब तक के सबसे दमदार प्रोसेसर SD 865 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला ये पहला स्मार्टफोन है। फोन में कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Realme ने इस दमदार स्मार्टफोन के अलावा कई AIoT प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने स्मार्ट डिवाइसेज को भी शोकेस किया है। वहीं, कंपनी अपने Realme TV के बारे में भी घोषणा की है। इस स्मार्ट टीवी को साल के दूसरे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

(फोटो साभार- Realme)

कीमत

Realme X50 Pro 5G को तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 12GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs 37,999 रखी गई है। इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 39,999 है और इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत Rs 44,999 है। इस स्मार्टफोन को आज शाम 6 बजे से Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन्स मॉस ग्रीन और रस्ट रेड में उपलब्ध है।

(फोटो साभार- Realme)

5G स्मार्टफोन में क्या है खास?

देश के पहले 5G स्मार्टफोन होने की वजह से इसमें यूजर्स को 4G के मुकाबले 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगा। SD 865 SoC प्रोसेसर होने की वजह से इसमें यूजर्स को 3.45Gbps तक की स्पीड मिलेगी। इसमें नेटवर्क की कनेक्टिविटी को स्टेबल करने के लिए 13 नेटवर्क एंटिना का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि ये 5G के हर नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करता है। फोन में ड्यूल SIM ड्यूल स्टैंड बाई फीचर दिया गया है। फोन में 360 डिग्री सराउंड एंटिना का इस्तेमाल किया गया है।

डिस्प्ले

Realme X50 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Samsung के Super AMOLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92 फीसद तक दिया गया है। फोन के डिस्प्ले और बैक पैनल में 3D AG मल्टीलेयर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाला ये पहला स्मार्टफोन है। इसमें भी Realme X2 Pro की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले फीचर का इस्तेमाल किया गया है।

(फोटो साभार- Realme)

परफॉर्मेंस

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 12GB RAM LPDDR 4 सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 256GB तक की Dual UFS 3.0 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हाई एफिशिएंसी VC लिक्विड कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो फोन को गर्म होने से बचाता है। फोन में 65W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो फोन को महज 35 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। फोन में 4,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। नेटवर्क कैपेसिटी की बात करें तो इसमें WiFi 6 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android 10 पर आधारित Realme UI 1.0 पर रन करता है।

(फोटो साभार- Realme)

कैमरा

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12MP का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक B&W लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें ड्यूल पंचहोल वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 32MP का प्राइमरी वाइड एंगल सेल्फी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेल्फी कैमरा 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।