विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च से पहले Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग डिटेल आई सामने, मिलेगा 10% कैशबैक का लाभ

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 01:40 PM (IST)

Oppo Reno 3 Pro भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की प्री-बुकिंग और ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है (फोटो साभार OPPO)

लॉन्च से पहले Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग डिटेल आई सामने, मिलेगा 10% कैशबैक का लाभ
लॉन्च से पहले Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग डिटेल आई सामने, मिलेगा 10% कैशबैक का लाभ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo Reno 3 Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि ये स्मार्टफोन 2 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने हाल ही में फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी शेयर की थी। वहीं अब कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग से जुड़ा खुलासा किया है। साथ ही फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की भी जानकारी दी है।

बता दें कि भारतीय बाजार में Oppo Reno 3 Pro ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन के साथ कस्टमर्स कुछ ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फोन के साथ कस्टमर्स को कम्प्लीट डैमेज प्रोटेक्शन प्राप्त होगा। साथ ही HDFC Bank, ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर यूजर्स 10% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 10% का लाभ RBL Bank और YES BANK के क्रेडिट कार्ड पर भी दिया जा रहा है। 

Oppo Reno 3 Pro दुनिया का ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 44MP का ड्यूल पंच-होल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 44MP का प्राइमरी और 2MP को सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का टेलिफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया है। जो कि 20X डिजिटल जूम के साथ आएगा। 

भारतीय बाजार में Oppo Reno 3 Pro ब्लू, ब्लैक और व्हाइट तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4025mAh की बैटरी उपलब्ध होगी। जो कि 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक से लैस होगी। कंपनी का दावा है कि ये तकनीक फोन को 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।