यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppo Reno 3 Pro भारत में 64MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च, सामने आई कैमरा डिटेल
Oppo Reno 3 Pro दुनिया का पहला 44MP ड्यूल पंच होल कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा और यह भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसकी कैमरा डिटेल्स सामने आई हैं

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय यूजर्स को काफी समय से Oppo Reno 3 Pro का इंतजार है और कंपनी ने पिछले दिनों ही जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साइट ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट हो गया है। जहां इसके कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन Aurora Blue, Midnight Black और Sky White कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं अब लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर का खुलासा किया गया है।
पिछले दिनों Oppo ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि यह दुनिया पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 44MP का ड्यूल पंच-होल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध होगा। जबकि 13MP का टेलिफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया जाएगा।
वहीं फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। इसमें 44MP का अल्ट्रा क्लियर सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही कंपनी का दावा है कि Oppo Reno 3 Pro में दिया जाने वाला बोकह इफेक्ट यूजर्स को शानदार इमेज क्लिक करने में मदद करेगा। वहीं इसमें अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड भी दिया गया है जिसकी मदद से कम रोशनी में अच्छी सेल्फी क्लिक की जा सकती है।
Oppo Reno 3 Pro के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 2400 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन को Qualcomm Snapdragon 765 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 4025mAh की बैटरी दी जा सकती है। जिसमें 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा जाएगी।