यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OPPO Find X2 का ऑफिशियल टीजर आया सामने, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
OPPO Find X2 के नए ऑफिशियल टीजर से इस बात का भी पता चलता है कि इसे डिस्प्ले में HDR 10 सपोर्ट भी दिया जा सकता है। (फोटो साभार- Twitter/Brian Shen)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO Find X2 को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। अब जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, ये स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3K सपोर्ट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का एक नया वीडियो टीजर सामने आया है जिसमें इस बात की जानकरी मिली है। इससे पहले इस स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकता है। फोन के नए ऑफिशियल टीजर से इस बात का भी पता चलता है कि इसे डिस्प्ले में HDR 10 सपोर्ट भी दिया जा सकता है जो कि हाई फ्रेम रेट टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस टेक्नोलॉजी को हम ज्यादातर स्मार्ट टीवी में देखते हैं। कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ने अपने ट्विटर हैंडल से इसके बारे में जानकारी टीज की है।
The screen that a 2020 true flagship should have. #OPPOFindX2 pic.twitter.com/3F8KWXclz7
— Brian Shen (@BrianShenYiRen) February 25, 2020
OPPO ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टीज करना शुरू कर दिया है। OPPO Find X2 के 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसे इस साल लॉन्च हुए Galaxy S20 सीरीज में देखा गया है। वहीं, इस साल लॉन्च होने वाले OnePlus 8 सीरीज में भी इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को देखा जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए ASUS के गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 2 में इस टेक्नोलॉजी का सबसे पहले इस्तेमाल किया गया था।
OPPO Find X सीरीज के पिछले स्मार्टफोन को 2018 में लॉन्च किया गया था। कंपनी के इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मोटोराइज्ड कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया था। फोन में ट्रूली फुल स्क्रीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें बेजल नहीं दिए गए थे। फोन में सेल्फी के लिए कैमरे का इस्तेमाल मोटोराइज्ड पैनल में किया गया था, जो कि सेल्फी कैमरे पर टैप करते ही पीछे के पैनल को ऊपर की तरफ उठा लेता था।
OPPO Find X2 के अब तक जो लीक्स सामने आए हैं उसके मुताबिक, फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 8GB RAM और 256GB की स्टोरेज कैपेसिटी दी जा सकती है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन के बैक में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,065mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7 को सपोर्ट करेगा। हालांकि, फोन के फीचर्स के बारे में सही जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही मिलेगी।