विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo Reno 14 और 14 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा DSLR जैसा तगड़ा जूम और बड़ी बैटरी

Published: Thu, 26 Jun 2025 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 04:31 PM (IST)

ओप्पो अपनी नई रेनो 14 सीरीज 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें रेनो 14 और रेनो 14 ...और पढ़ें

Oppo Reno 14 और 14 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म

Oppo Reno 14 और 14 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग और वनप्लस ही नहीं ओप्पो भी अगले महीने अपनी नई रेनो 14 सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ओप्पो रेनो 14 सीरीज की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज को 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है, जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 14 और ओप्पो रेनो 14 प्रो लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी दोनों डिवाइस में कैमरे पर सबसे ज्यादा फोकस करेगी। कंपनी का कहना है कि इसमें बिना क्वालिटी लॉस के 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलेगा, साथ ही 120x डिजिटल जूम ऑफर करेगा, जो इस सेगमेंट में पहली बार होगा। चलिए जानें दोनों डिवाइस में और क्या खास होगा...

कैमरा होगा सबसे खास

रेनो सीरीज के फोन एक कैमरा सेंट्रिक फोन्स है जिसमें हमें कई और कमाल के कैमरा फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट बताती है कि रेनो 14 और 14 प्रो दोनों में ही एक जैसा 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 सेंसर देखने को मिल सकता है।

 

इसमें 3.5x टेलीफोटो लेंस भी होगा। कंपनी इसे बैकग्राउंड कंप्रेशन के साथ रियल लॉसलेस ऑप्टिकल जूम कह रही है। रेनो 14 और 14 प्रो में एक जैसा सेल्फी कैमरा भी है जो ऑटो फोकस लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का JN5 सेंसर होगा। दोनों में ही डिवाइस ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेंगे।

Oppo Reno 14 सीरीज के खास फीचर्स

फोन को पावर देने के लिए रेनो 14 प्रो में मीडियाटेक 8450 प्रोसेसर और 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बैटरी होने वाली है। बता दें कि ओप्पो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो दोनों ने हाल ही में चीन में लॉन्च हुए हैं। जिससे हमें फोन के बाकी फीचर्स का भी अंदाजा मिल जाता है। ग्लोबल रेनो 14 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है जबकि रेनो 14 प्रो में बड़ी 6.83-इंच की स्क्रीन है, जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है। दोनों फोन IP68/IP69 रेटेड हैं और Android 15-बेस्ड ColorOS 15 सॉफ्टवेयर पर चलते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone जैसे डिजाइन में आ रहे हैं Oppo के दो नए फोन, चेक करें लॉन्च डेट और फीचर्स