Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Nord 5 सीरीज के फोन्स के साथ लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट्स भी, 8 जुलाई को है इवेंट

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 09:00 AM (IST)

    OnePlus ने OnePlus Pad Lite और OnePlus Watch 3 43mm को जुलाई में Nord 5 सीरीज के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की पुष्टि की है। Watch 3 में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर और 345mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं Pad Lite में 11-इंच डिस्प्ले और 9340mAh बैटरी हो सकती है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

    Hero Image
    OnePlus Pad Lite और OnePlus Watch 3 43mm को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने पुष्टि की है कि कंपनी OnePlus Pad Lite और OnePlus Watch 3 43mm को सेलेक्ट ग्लोबल मार्केट में लेटेस्ट OnePlus Nord 5 सीरीज स्मार्टफोन्स के साथ जुलाई लॉन्च इवेंट में लॉन्च करेगी। OnePlus ने अपकमिंग स्मार्टवॉच के बारे में कोई दूसरी डिटेल्स कंफर्म नहीं किए हैं, लेकिन इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स वेब पर लीक हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 1.32-इंच डिस्प्ले, Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर और 345mAh बैटरी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    X पोस्ट के जरिए, OnePlus ने यूरोपियन मार्केट में OnePlus Pad Lite और OnePlus Watch 3 43mm के आने की घोषणा की है। ये OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के साथ OnePlus समर लॉन्च इवेंट में 8 जुलाई को अनवील होंगे। OnePlus Buds 4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स भी उसी इवेंट में लॉन्च होंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus Watch 3 43mm को US मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    OnePlus ने OnePlus Watch 3 43mm की कोई स्पेसिफिकेशन्स को डिस्क्लोज नहीं किया है, लेकिन टिप्स्टर Onleaks ने Android Headlines के साथ मिलकर वियरेबल के कथित CAD रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। रेंडर्स में डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाई देती है, जो ओरिजिनल OnePlus Watch 3 और Oppo के Watch X2 Mini से मिलती-जुलती है।

    OnePlus Watch 3 43mm के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    मिली जानकारी के मुताबिक OnePlus Watch 3 43mm में 1.32-इंच AMOLED 2.5D डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 होगा। ये Wear OS और RTOS पर चलेगी। इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जैसा कि मौजूदा 47mm मॉडल में है। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज हो सकता है।

    अपकमिंग 43mm एडिशन OnePlus Watch 3 में 345mAh बैटरी होने की बात कही गई है, जो सिंगल चार्ज पर 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस, Bluetooth 5.2 और Wi-Fi कनेक्टिविटी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वियरेबल में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड बिल्ड होगा।

    हालिया लीक में दावा किया गया है कि OnePlus Pad Lite में 11-इंच डिस्प्ले होगा और इसमें MediaTek Helio G100 चिपसेट हो सकता है। इसमें फ्रंट और रियर पर 5-मेगापिक्सल कैमरे होने की बात कही गई है। टैबलेट में 9,340mAh बैटरी होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: सोचेंगे हम, बोलेगा सिस्टम: दिमाग पढ़ने की तकनीक तैयार, वैज्ञानिकों ने किया कमाल