यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OnePlus यूजर्स को दे रही फ्री स्मार्टफोन जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम
इस चैलेंज के तहत यूजर्स को OxygenOS के नए वर्जन के लिए नए फीचर्स बनाने की अनुमति दी जाएगी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने फोरम पर एक नया चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज के तहत यूजर्स को OxygenOS के नए वर्जन के लिए नए फीचर्स बनाने की अनुमति दी जाएगी। यूजर जो भी फीचर बनाएगा उसे इसकी जानकारी डिटेल में देनी होगी। साथ ही उसे कंपनी द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब भी देना होगा। यूजर को OnePlus कंपनी को अपने आइडिया के लिए पूरी तरह से आश्वस्त करना होगा। वहीं, फीचर फ्लो के साथ स्कैचेज भी उपलब्ध कराने होंगे। अगर कंपनी को किसी यूजर को दिया आइडिया पसंद आता है तो उस यूजर को OnePlus के इवेंट में आने का मौका मिलेगा। इस इवेंट में यूजर का फीचर कर्मशियली पेश किया जाएगा। साथ ही यूजर को लेटेस्ट OnePlus स्मार्टफोन भी दिया जाएगा।
इन सवालों के देने होंगे जवाब:
OnePlus फैन्स को 22 फरवरी से पहले Tech section के तहत अपने आइडिया देने होंगे। यूजर्स को प्रोडक्ट रिक्वॉयर डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। साथ ही कुछ सवालों के जवाब # PMChallenge के साथ देने होंगे। इन सवालों के तहत पूछा जाएगा कि इस फीचर को इस्तेमाल करने वाले यूजर कौन-से होंगे और इस फीचर के फंक्शन क्या होंगे। इसके अलावा जो फीचर यूजर बता रहा है अगर उसकी तुलना में कोई फंक्शन मार्केट में उपलब्ध है तो नया फीचर मौजूदा फीचर से कैसे अलग होगा।
यूजर अगर कोई फीचर कंपनी को बताता है तो उसे उस फीचर का पूरा लॉजिक बताना होगा किस वो उस फीचर को कैसे लागू करेगा। यूजर को फीचर की हर स्क्रीन बनाकर दिखानी होगी। इससे यह पता चलेगा कि फीचर स्टेप बाय स्टेप कैसे काम करेगा। OnePlus ने यूजर्स के लिए एक प्रिंसिपल डिजाइन भी उपलब्ध कराया है। इससे यूजर को यह पता चलेगा कि कंपनी को आखिर क्या चाहिए।
यूजर का आइडिया कंपनी द्वारा जांचा जाएगा। अगर फीचर कंपनी के हर मापदंड पर खरा उतरता है तो उसकी घोषणा मार्च के मिड में कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
Whatsapp के इस स्मार्ट ट्रिक से नंबर बदलने पर भी आपका डाटा रहेगा सुरक्षित
केबल टीवी के नए नियम आने से बढ़ें शुल्क पर TRAI ने दिया यह जवाब
Nokia 5.1 Plus का 4GB और 6GB रैम वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च