Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, 7000mAh से बड़ी होगी बैटरी

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 06:00 PM (IST)

    OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह अफोर्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च किए Nord CE 4 का सक्सेसर होगा। यह अफोर्डेबल फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह अफोर्डेबल अपकमिंग फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

    Hero Image
    OnePlus लॉन्च करेगा बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus इन दिनों अपने अपकमिंग अफोर्डेबल Nord CE 5 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Nord CE 4 का सक्सेसर होगा। इस अपकमिंग फोन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वनप्लस के इस फोन को लेकर कुछ-कुछ जानकारी सामने सामने आ चुकी है, जिसमें इस फोन का इंटरनल कोडनेम और बैटरी जैसी डिटेल्स हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus Nord CE 5 में क्या होगा खास

    Smartprix की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus के अपकमिंग Nord CE 5 स्मार्टफोन का कोडनेम Honda है। इसके साथ ही इसमें दावा किया गया है कि वनप्लस का यह फोन बड़ी बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन में 7100mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह काफी बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि पिछले साल कंपनी ने नोर्ड सीई 4 को 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था।

    अपकमिंग OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन के चिपसेट को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 या MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने पिछले साल Nord CE 4 को Snapdragon 7 Gen 3 के साथ लॉन्च किया था।

    OnePlus के अपकमिंग अफोर्डेबल फोन Nord CE 5 को लेकर फिलहाल इतनी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्च डेट नजदीक आएगी और डेवलपमेंट आगे बढ़ेगी और भी जानकारी इसके बारे में उपलब्ध होगी।

    यह भी पढ़ें: OPPO K13 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च डेट से उठा पर्दा, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

    OnePlus Nord CE 4 की खूबियां

    OnePlus Nord CE 4 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का यह अफोर्डेबल फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज, 50MP सोनी प्राइमरी कैमरा और 16MP के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

    यह भी पढ़ें: 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4 5G इस दिन होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे एडवांस फीचर