यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oneplus के फोन पर ऑफर, 5500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर से लैस
नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास अच्छा मौका है। अमेजन पर नॉर्ड सीरीज के Oneplus nord 4 को बैंक ऑफर्स ...और पढ़ें

HighLights
- 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था स्मार्टफोन
- परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर
- अमेजन डील में अच्छी बचत करने का मौका
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि डिस्काउंट के साथ कोई अच्छी-सी डील हाथ लग जाए। तो हम यहां एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं। जिस पर अच्छी मिल रही है। फोन को खरीदने पर ग्राहकों की अच्छी सेविंग हो सकती है।
OnePlus Nord सीरीज का OnePlus Nord 4 अफोर्डेबिलिटी के लिहाज से आपके लिए 'वैल्यू फोर मनी' फोन बन सकता है। यह डील कहां मिल रही है और इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
कहां मिल रही है डील?

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर यह डील मिल रही है। वनप्लस नॉर्ड 4 को भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, अमेजन इस स्मार्टफोन को 27,999 रुपये की रियायती कीमत पर दे रहा है। साथ ही आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
डील को आकर्षक बनाने के लिए इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। लेकिन उसका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। स्मार्टफोन Obsidian Midnight, Mercurial Silver और Oasis Green कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड 4 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। जिसे 8/12 जीबी LPDDR5X रैम और 128/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें ग्राफिक्स से जुड़े काम के लिए Adreno 732 जीपीयू लगाया गया है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 14 बेस्ड OxygenOS 14.1 है।
वनप्लस नॉर्ड 4 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि यह महज 28 मिनट में ही 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की एमोलेड ProXDR डिस्प्ले है। वनप्लस ने 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस का दावा किया है। फोन अल्ट्रा इमेज एचडीआर को भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर है। सेल्फी के लिए शौकीनों के लिए कंपनी ने इसमें 16MP का सेंसर ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 4 Review : मिड रेंज का प्रीमियम ऑल-राउंडर
