विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्चिंग से पहले Nothing Phone (3a) के डिजाइन से उठा पर्दा, Glyph Interface के साथ मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Published: Thu, 27 Feb 2025 09:00 PM (IST)

Nothing Phone (3a) सीरीज के स्मार्टपोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को लॉन्च होगा। इस सीरीज को दो ...और पढ़ें

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन 4 मार्च को लॉन्च होगा।
Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन 4 मार्च को लॉन्च होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone (3a) सीरीज भारत में 4 मार्च को लॉन्च होनी वाली है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन - Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Nothing ने लॉन्च से पहले अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन शेयर किया था, जिसे लेकर कहा जा रहा है था कि य प्रो मॉडल होगा। अब कंपनी ने एक और मॉडल के डिजाइन को टीज किया है, जिसके बारे में उम्मीद है कि यह Phone (3a) हो सकता है। नथिंग का यह फोन Glyph Interface के साथ आएगा।

Nothing Phone (3a) का डिजाइन

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पेज पर Phone (3a) को टीज किया है। इस टीजर में Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन का बैक पैनल देखने को मिल रहा है, जिसमें पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन में तीन Glyph लाइट मिलेंगे, जो कैमरा सेंसर के चारों ओर दिया गया है। कुछ ऐसा ही डिजाइन Nothing Phone (3a) Pro में भी देखने को मिलेगा। नथिंग का अपकमिंग स्मार्टफोन व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। संभव है कि कंपनी ब्लैक कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जाएगा।

Nothing Phone (3a) की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि इसमें 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। नथिंग के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 SoC दिया जाएगा। नथिंग में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल होगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (2X ऑप्टिकल जूम) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

Nothing Phone (3a) में टेलीफोटो कैमरा लेंस नया अपग्रेड है। इससे पहले Phone (2a) में डुअल कैमरा दिया गया है। Nothing Phone (3a) सीरीज में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। यह ब्रांड पहले ही कन्फर्म कर चुका है। यह दोनों फोन में होगा यह अभी साफ नहीं है।

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगा, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Phone (2a) स्मार्टफोन में भी यही बैटरी सेटअप दिया गया था। Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को लॉन्च होगा। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 में मिलेगा iPhone जैसा फीचर, कीमत भी रहेगी कम; कब है लॉन्च की उम्मीद?