विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nothing Phone 3 में मिलेगा iPhone जैसा फीचर, कीमत भी रहेगी कम; कब है लॉन्च की उम्मीद?

Published: Sun, 12 Jan 2025 01:00 PM (IST)

नथिंग फोन 3 को आने वाले कुछ महीनों में कंपनी अनोखे डिजाइन पैटर्न के साथ लेकर आ सकती है। इसमें ...और पढ़ें

कब लॉन्च हो सकता है नथिंग फोन 3
कब लॉन्च हो सकता है नथिंग फोन 3

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 3 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर 2024 में तमाम अपडेट और खबरें आई थीं। कहा गया कि कंपनी इसे साल के अंत तक लेकर आ सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी ने AI फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए लॉन्च में देरी की थी। लेकिन अब इसके फाइनल लॉन्च का वक्त आ गया है।

नथिंग फोन 3 को आने वाले कुछ महीनों में कंपनी अनोखे डिजाइन पैटर्न के साथ लेकर आ सकती है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल भी सामने आ चुकी है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे और क्या खूबियां मिलेंगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Nothing Phone 3 एक्सपेक्टेड स्पेक्स

पिछले मॉडल्स की तरह इसमें भी कंपनी अनोखा डिजाइन पैटर्न फॉलो करेगी। इसमें LED लाइट स्ट्रिप्स के साथ ब्रांड का सिग्नेचर ग्लिफ बैक हो सकता है। इन लाइट्स को कस्टमाइज किया जा सकता है और कॉल, नोटिफिकेशन के दौरान ये चमक सकती हैं। इसमें एक्शन बटन की पेशकश भी की जा सकती है, जो iPhone जैसा ही होगा।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के लिहाज से

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। नथिंग फोन 3 पिछले साल के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट या इस साल के स्नैपड्रैगन 8 एलीट पर चल सकता है।

इसे 12GB तक रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें नथिंगओएस 3.0 मिलेगा। इस बार कुछ AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। नथिंग फोन 3 में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी हो सकती है।

नथिंग फोन 3 की संभावित कीमत

नथिंग फोन 3 के भारत में 2025 की पहली छमाही में आने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये होने की उम्मीद है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा गया है। अभी सिर्फ उम्मीदें जताई जा रही हैं। इसलिए इन रिपोर्ट्स में बताई गई कुछ चीजें गलत भी साबित हो सकती हैं।

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन की डिस्प्ले HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- iPhone 16 सीरीज पर तगड़ी छूट, बहुत कम दाम में खरीदने का मौका, फिर नहीं मिलेगी डील!