विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50MP डुअल कैमरे वाला Nothing Phone (2a) Plus आज होगा लॉन्च, 12GB तक रैम से होगा लैस

Published: Wed, 31 Jul 2024 11:38 AM (IST)

नथिंग आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Nothing Phone (2a) Plus लॉन्च कर रहा है। इस फोन को आज दोपहर ...और पढ़ें

Nothing Phone (2a) Plus की आज होगी धमाकेदार एंट्री
Nothing Phone (2a) Plus की आज होगी धमाकेदार एंट्री

HighLights

  1. Nothing Phone (2a) Plus दोपहर 2:30 बजे लॉन्च होगा।
  2. Phone (2a) Plus को कंपनी मैटेलिक फिनिश के साथ लाएगी।
  3. Phone (2a) Plus में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन Nothing Phone (2a) Plus लॉन्च कर रहा है। इस फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जारी हो चुका है। फोन को लॉन्च किए जाने से पहले ही इसके कुछ की फीचर्स से भी पर्दा हट गया है। इस बार नथिंग फोन 50MP+50MP डुअल कैमरे वाला होगा। इतना ही नहीं, फोन में 12GB तक रैम मिलेगी और 8GB तक वर्चुअल रैम की सुविधा भी मौजूद होगी। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो नथिंग के अपकमिंग फोन को लेकर सभी जानकारियां चेक कर सकते हैं।

Nothing Phone (2a) Plus की लॉन्च टाइमिंग

Nothing Phone (2a) Plus को कंपनी आज, 31 जुलाई 2024, को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च कर रही है। कंपनी ने इस फोन के लुक से भी पर्दा हटा दिया है। फोन को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, डिवाइस में मैटेलिक फिनिश के साथ लाया जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि नया फोन 8-कोर प्रोसेसर 3.0 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड देता है, जिससे फोन (2a) प्लस फोन (2a) के मुकाबले कुल मिलाकर लगभग 10% तेज है। गेमिंग के लिए बनाया गया, माली-जी610 एमसी4 जीपीयू 1.3 गीगाहर्ट्ज तक चलता है, जिससे यह 30% तेज हो जाता है।

ये भी पढ़ेंः 50MP के जबरदस्त सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है Nothing Phone 2a Plus, 31 जुलाई को होगा लॉन्च

Nothing Phone (2a) Plus के स्पेक्स

प्रोसेसर- Nothing Phone (2a) Plus को कंपनी MediaTek Dimensity 7350 प्रोसेसर के साथ ला रही है।

रैम और स्टोरेज- नथिंग का नया फोन 12GB+8GB तक रैम के साथ लाया जा रहा है। फोन वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है।

कैमरा- नथिंग फोन को कंपनी अपग्रेडेड 50MP फ्रंट कैमरा के साथ ला रही है। इसके अलावा फोन 50MP+50MP डुअल कैमरे के साथ आएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।