Nothing OS 3.0 अपडेट रोलआउट, नए गैलरी ऐप के साथ मिले कई कमाल के फीचर्स, एक्सपीरियंस होगा मजेदार
Nothing ने एंड्रॉइड 15 बेस्ड Nothing OS 3.0 अपडेट को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए अपडेट में तमाम फीचर्स को शामिल किया गया है जो यूजर एक्सपीरियंस को मजेदार बनाते हैं। इसमें कई चीजें अब कस्टमाइज भी की जा सकती हैं। फिलहाल यह अपडेट Nothing Phone 2 और 2a फोन के लिए ही जारी किया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने एंड्रॉइड 15 बेस्ड Nothing OS 3.0 अपडेट को रोलआउट कर दिया है। Nothing Phone 2 और 2a फोन को शुरुआत में नया अपडेट मिल रहा है। इसमें रिफ्रेश टाइपोग्राफी, दोबारा से डिजाइन किया गया सेटिंग पेज और क्विक सेटिंग पैनल शामिल है। अपडेट के साथ यूजर्स को नया गैलरी ऐप भी मिल गया है, जिसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। अपडेट में नया विजेट भी है। अपडेट का साइज 1.90 जीबी है। इसमें किन नए फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं।
लॉक स्क्रीन
अपडेट में नया लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन पेज शामिल हुआ है। इसे लॉक स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करके एक्सेस किया जा सकता है। क्लॉक फेस स्टाइल की नई रेंज सेलेक्ट की जा सकती है। यूजर्स अब स्क्रीन पर पहले से ज्यादा विजेट ऐड कर सकते हैं।
अब आप फैमिली और दोस्तों के साथ विजेट लिंक-अप कर सकते हैं। आपकी होम स्क्रीन पर किसी दूसरे पर्सन की विजेट दिख सकती है। दोनों आपस में रिएक्शन दे सकते हैं। एक-दूसरे के साथ कनेक्ट रहने का यह आसान तरीका है।
पहले से बेहतर पॉप-अप व्यू
स्क्रीन पर कन्वीनियंट मल्टीटास्किंग के लिए पॉप-अप व्यू मिला है। पॉप-अप व्यू को बॉटम कॉर्नर पर जाकर रिसाइज किया जा सकता है।
एलिवेटेड डिजाइन
अब क्विक सेटिंग पहले से रिडिजाइन है। यूजर्स को ऑप्टिमाइज एडिटिंग एक्सपीरियंस मिला है। इसमें आसानी से अपने शॉर्टकट्स को प्रेफरेंस दी जा सकती है। इसमें फेवरेट नथिंग विजेट सेलेक्ट कर सकते हैं। UI विजुअल्स के साथ सेटिंग इनहान्स हो गई है। फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग और चार्जिंग के लिए नया फिंगरप्रिंट सेंसर है।
और भी बहुत कुछ नया
लॉक स्क्रीन चार्जिंग स्टेट्स अब और भी अच्छा दिखता है। इसमें ऑटो-अर्काइव फंक्शन है। इसमें यूजर पार्शियल स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा है। इसमें यूजर पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की बजाय सिर्फ एक ऐप को ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐप्स के बैकग्राउंड में नया एनिमेशन देखने को मिलता है।
अगर आपको नथिंग का न्यू अपडेट रिसीव नहीं हुआ है, तो परेशानी वाली बात नहीं है। क्योंकि महीने के आखिर तक इसे सारे बग्स को फिक्स करके रोलआउट किया जाएगा। 2025 की शुरुआत में इसे नथिंग फोन 1, 2a Plus और CMF Phone 1 के लिए भी कंपनी लेकर आएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।