विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netflix यूजर्स के लिए बुरी खबर! इन लोगों से छिन जाएगा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ये फीचर

Published: Tue, 28 May 2024 01:00 PM (IST)

पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स को ऑनलाइन के साथ- साथ ऑफलाइन कंटेंट वॉच करने की सुविधा भी देता है। ...और पढ़ें

लेटेस्ट अपडेट के साथ इन Netflix यूजर्स से छिन जाएगा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ये फीचर
लेटेस्ट अपडेट के साथ इन Netflix यूजर्स से छिन जाएगा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ये फीचर

HighLights

  1. Netflix पर कंटेंट ऑफलाइन वॉच करने की सुविधा भी मिलती है।
  2. कंटेंट ऑफलाइन वॉच करने की सुविधा कंपनी बहुत जल्द वापस ले रही है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स को ऑनलाइन के साथ- साथ ऑफलाइन कंटेंट वॉच करने की सुविधा भी देता है।

यूजर कंटेंट को डाउनलोड कर बिना इंटरनेट के भी नेटफ्लिक्स पर अपनी फेवरेट मूवी, वेब सीरीज या शो देख सकता है। इसी कड़ी में माना जा रहा है कि बहुत जल्द विंडोज यूजर्स से यह सुविधा वापस ली जा सकती है।

नेटफ्लिक्स विंडोज के लिए आ रही बुरी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने विंडोज ऐप में डाउनलोड ऑप्शन को डिसेबल करने की योजना पर काम कर रही है। Android Authority की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में नेटफ्लिक्स की इस योजना के बारे में बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अपने विंडोज ऐप के लिए एक अपडेट रोलआउट करेगा। इस अपडेट के साथ ही विंडो यूजर्स से कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा वापस ले लेगी।

अगर सच में ऐसा होता है तो विंडोज पीसी और लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स ऑफलाइन कंटेंट वॉच करने वालों के लिए यह एक बुरी खबर होगी।

ये भी पढ़ेंः Netflix पर कैसा कंटेंट आ रहा व्यूअर्स को पसंद, किस मूवी और वेबसीरीज को मिला सबसे ज्यादा प्यार

नेटफ्लिक्स विंडोज ऐप पर मिलने लगा अलर्ट

इसी कड़ी में नेटफ्लिक्स विंडोज ऐप का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है। इन यूजर्स ने जानकारी दी है कि उन्हें नेटफ्लिक्स विंडोज ऐप पर एक अलर्ट मिल रहा है।

इस अलर्ट में साफ कहा गया है कि विंडोज ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी होने जा रहा है। इस अपडेट के साथ लाइव इवेंट एक्सेस करने, ऐड-सपोर्टेड प्लान कम्पैटिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन यूजर्स से अब कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा वापस ली जा रही है।

कंपनी ने इस अलर्ट के साथ जानकारी दी है कि नेटफ्लिक्स यूजर कंटेंट को ऑफलाइन वॉच कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए उन्हें मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। सपोर्टेड मोबाइल डिवाइस के साथ डाउनलोड फीचर काम करेगा।