Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के इस पॉपुलर टॉक शो के साथ 192 देश लगाते हैं ठहाके, Neflix का इन देशों में बैन है इस्तेमाल

    Updated: Sun, 19 May 2024 01:30 PM (IST)

    स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स (Netflix) ने मार्च से भारत का पॉपुलर टॉक शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) स्ट्रीम करना शुरू किया। देखते ही देखते यह शो नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो (The Great Indian Kapil Show )बन गया। इस शो के हर एपिसोड के साथ लाखों मिलियन व्यूअर्स का आंकड़ा सामने आया है।

    Hero Image
    भारत के इस पॉपुलर टॉक शो के साथ 192 देश लगाते हैं ठहाके

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने मार्च से भारत का पॉपुलर टॉक शो The Great Indian Kapil Show स्ट्रीम करना शुरू किया।

    देखते ही देखते यह शो नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो बन गया। इस शो के हर एपिसोड के साथ लाखों मिलियन व्यूअर्स का आंकड़ा सामने आया है।

    192 देशों में देखा जाता है कपिल शर्मा का टॉक शो

    कपिल अपने हर दूसरे एपिसोड में यह जानकारी देते हुए नजर आते हैं कि उनका शो अब 192 देशों में देखा जा रहा है। बता दें, ये वे देश हैं जहां नेटफ्लिक्स की सर्विस उपलब्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेटफ्लिक्स उपलब्ध होने के साथ ही भारत के बाहर इस शो को देखा जाता है। हालांकि, सवाल यह भी आता है कि ऐसे कितने देश हैं जहां नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद नहीं है।

    ये भी पढ़ेंः Netflix Results: एनालिस्ट के सभी अनुमान फ्लॉप, पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स का ब्लॉकबस्टर रिजल्ट

    इन देशों में नहीं है नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद

    दरअसल, नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद न होने को लेकर लिस्ट में सबसे पहला नाम चीन का आता है। चीन में चीनी सरकार के सख्त नियमों के साथ विदेशी मीडिया पर रोक है।

    चीन की तरह की, नॉर्थ कोरिया में भी सबसे गंभीर सेंसरशिप कानून लागू होते हैं। इन कानूनों के साथ सभी तरह की मीडिया और सूचना को कंट्रोल किया जाता है।

    रूस में भी नेटफ्लिक्स की सर्विस बंद हो चुकी है। नेटफ्लिक्स ने मार्च 2022 से अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। रूस में नेटफ्लिक्स एक्सेस करने पर एरर मैसेज और ब्लैंक मैसेज शो होता है।

    इस लिस्ट में सीरिया का नाम भी आता है। सीरिया के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों ने नेटफ्लिक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित अमेरिकी प्रोडक्ट और सर्विस को बैन कर दिया है।

    ये भी पढ़ेंः Airtel Recharge Plans: एयरटेल के इन बजट फ्रेंडली प्लान्स के साथ मिलता है फ्री Netflix और Hotstar सब्सक्रिप्शन

    comedy show banner
    comedy show banner