Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NASA Pics: अंटार्कटिका में तेजी से पिघल रही समुद्री बर्फ, नासा की एक्वा सैटेलाइट ने कैद की तस्वीरें

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 06:31 AM (IST)

    NASA Aqua Satellite Pics नासा की एक्वा सैटेलाइट ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप के चारों ओर समुद्री बर्फ के टूटने और पिघले की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरें दिखा रही हैं कि कैसे अंटार्कटिक से बर्फ लगातार पिघल रही है।

    Hero Image
    NASA Aqua Satellite Pics नासा ने जारी की अंटार्कटिका की फोटो।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। नासा की अलग-अलग सैटेलाइट हमेशा पृथ्वी से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करती रहती है। कई सैटेलाइट का काम पृथ्वी के विशेष हिस्सों की तस्वीरे लेना है। ऐसी ही तस्वीरें नासा की एक्वा सैटेलाइट ने ली है, जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप के चारों ओर समुद्री बर्फ के टूटने और पिघले को दर्शा रही हैं। हालांकि, यह एक मौसमी घटना है जो आमतौर पर सितंबर में शुरू होती है और फरवरी तक जारी रहती है। लेकिन यह तस्वीरें दिखा रही हैं कि कैसे अंटार्कटिक से बर्फ लगातार पिघल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 हजार किमी लंबे बर्फीले उपद्वीप की तस्वीरें ली

    नासा की एक्वा सैटेलाइट ने 11 दिसंबर 2022 को अपने मॉडरेट रेजोल्यूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोमाडोमीटर (MODIS) के साथ एक तस्वीर ली है। यह तस्वीर अंटार्कटिक उपद्वीप के लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे (600 मील लंबे) खंड को दिखाती है, जो एक ऐसा बर्फीला उपद्वीप है जो दक्षिणी महासागर में दक्षिण अमेरिका की ओर फैला है। तस्वीर में दिखता है कि उपद्वीप के पूर्व में ग्लेशियर बर्फ का एक विशाल बर्फ का तुकड़ा तैरता हुआ है जिसे लार्सन आइस शेल्फ के रूप में जाना जाता है। 

    इस साल सबसे तेज गति से पिघल रही बर्फ

    एक्वा सैटेलाइट ने जिस समय यह तस्वीरें कैद की, उस समय महाद्वीप के चारों ओर समुद्री बर्फ टूट रही थी और पिघल रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि धरती के दक्षिणी हिस्से में गर्मी का मौसम था। अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ का पिघलना एक मौसमी घटना है जो सितंबर से शुरू होकर अगले साल फरवरी तक जारी रहती है। हालांकि 2022-2023 सीजन में अब तक बर्फ पिघलने की गति विशेष रूप से तेज रही है। दरअसल, नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के अनुसार, दिसंबर 2022 के अंत में अंटार्कटिका के आसपास समुद्री बर्फ की मात्रा 45 वर्षों के उपग्रह रिकॉर्ड में सबसे कम रही थी। इसके अलावा, तेज हवाओं और गर्म हवा के तापमान ने तेजी से बर्फ को बिघनाया है।

    यह भी पढ़ें- एक क्लिक में देखें अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्वीरें, मन को मोह लेंगे सांसें थामने वाले नजारे

    comedy show banner
    comedy show banner