Redmi के इन दो स्मार्टफोन को मिला android 12 बेस्ड MIUI 14 OS अपडेट, मिलेंगे ये नये फीचर
MIUI इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के लिए MIUI 14 के रोलआउट की घोषणा की है। शाओमी ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। (फाइल फोटो -जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप शाओमी का फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Xiaomi का MIUI 14 नया सिक्योरिटी पैच, नया फर्मवेयर वर्जन जैसे ढेरों फीचर के साथ आता है। नये अपडेट पैकेज Android 12 पर आधारित Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G पर रोल आउट किया जा रहा है, और इसका आकार 4.05GB है।
यूजर्स इसे MIUI डाउनलोडर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। ये नया अपडेट मार्च 2023 सिक्योरिटी पैच भी लाता है। Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G इस साल की शुरुआत में जनवरी में लॉन्च हुए थे, जो MIUI 13 आउट ऑफ द बॉक्स चल रहे थे।
Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G को मिला नया अपडेट
MIUI इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के लिए MIUI 14 के रोलआउट की घोषणा की है। Xiaomiui द्वारा शेयर किए गए डिटेल के अनुसार, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के लिए MIUI 14 अपडेट Android 12 पर आधारित है न कि Android 13 पर। अपडेट न मिलने पर इसकी शिकायत यूजर ने ट्विटर पर किया जिसके बाद कंपनी ने ये अपडेट रिलीज किया .
✨ It's 11:11, which means it's time to make a wish come true!
👉 You've been asking us about this and we're excited to announce that our all-new #MIUI14 is now available for update on @RedmiIndia's #RedmiNote12ProPlus5G & #RedmiNote12Pro5G!
Update now! #ReadySteadySmooth pic.twitter.com/rtgkI5acya
— MIUI India (@miuiIND) April 20, 2023
अपडेट में मिले ये नये फीचर
Redmi Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G पर नये OS अपडेट एक नए यूजर इंटरफेस, होम स्क्रीन पर सुपर आइकन, एनिमल विजेट, फास्ट ऐप लॉन्च, बेहतर सिस्टम परफॉरमेंस और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है। अपडेट को नये फर्मवेयर वर्जन के साथ-साथ दोनों हैंडसेट पर सिक्योरिटी पैच मिलता है।
नये अपडेट MIUI डाउनलोडर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें, नया OS अपडेट सबसे पहले उन यूजर के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने थीम सेलेक्ट की थी।
Redmi Note 12 सीरीज की खासियत
Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। हैंडसेट MediaTek Dimensity 1080 SoC चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और Mali-G68 GPU दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।