विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MAMI 2025 के लिए सिलेक्ट हुए चार फिल्म मेकर्स ने बताया- कैसे iPhone 16 Pro Max ने आसान बनाई राह?

Published: Wed, 16 Apr 2025 04:00 PM (IST)

Apple के प्रोडक्ट फिल्म मेकर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। नेशनल फिल्म अवर्ड विजेता फिल्ममेकर और एक्ट्रेस ...और पढ़ें

एपल प्रोडक्ट से निखर रही है फिल्म मेकर्स की क्रिएटिविटी
एपल प्रोडक्ट से निखर रही है फिल्म मेकर्स की क्रिएटिविटी

टेक्नोलॉजी डेस्क नई दिल्ली। Apple के प्रोडक्ट हमेशा से इनोवेशन और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के लिए पॉपुलर हैं। बात करें आईफोन की तो इस डिवाइस से प्रोफेशनल स्टाइल वीडियोग्राफी भी संभव है। इतना ही नहीं MAMI फिल्म फेस्टिवल में तो इसके लिए अलग से कैटगरी - फिल्म्ड ऑन आईफोन है, जिसके लिए दुनियाभर के फिल्ममेकर शॉर्ट फिल्में बना रहे हैं। आईफोन से शूट करने से फिल्ममेकर्स के लिए यह जटिल प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो गई है।

नेशनल फिल्म अवर्ड विजेता फिल्ममेकर और एक्ट्रेस कोकर्णा सेन शर्मा का कहना है कि टेक्नोलॉजी को छोड़ दें तो फिल्म बनाने के लिए सबसे जरूरी डिवाइस साहस है। लेकिन, आईफोन ने इसे इतना आसान बना दिया है कि इसने फिल्म मेकिंग की जटिल परंपराओं को किनारे छोड़ दिया है। अब आपको एक बेहतरीन आइडिया और उसे पूरा करने के लिए हिम्मत और दृढ़ संकल्प की जरूरत है।

मुंबई अकादमी ऑफ द मूविंग इमेज (MAMI) 2025 के फिल्म्ड ऑन आईफोन प्रोग्राम के लिए सिलेक्ट हुए चार फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवाने, लिजो जोस पेलिसेरी, और वेट्री मारन को कोंकर्णा सेन शर्मा मेंटर कर रही हैं। इन्हें मेंटर करते हुए कोंकर्णा को दो साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में बेस्ट शॉर्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (शॉर्ट फिल्म) और बेस्ट राइटिंग (शॉर्ट फिल्म) जैसे कई अवार्ड जीते हैं।

एपल प्रोडक्ट से निखर रही है क्रिएटिविटी

फिल्ममेकर लिजो जोस पेलिसेरी का कहना है कि आईफोन में शूटिंग करना का उनका एक्सपीरियंस शानदार रहा है। वे बताते हैं कि हम अपनी कहानियों को फिल्म में पिरोने के लिए M4 मैक्स चिप से लैस मैकबुक प्रो की पावरफुल कैपेसिटी का यूज करते हैं। इसके साथ ही आईफोन 16 प्रो मैक्स से शूटिंग और मैकबुक प्रो से एडिटिंग के एक्सपीरियंस को बताते हुए विक्रमादित्य मोटवाने कहते हैं वे एपल प्रोडक्ट के स्पीड से दीवाने हैं, जिससे वे अपनी क्रिएटिविटी को और निखार पा रहे हैं।

सिनेमाई मोड के साथ क्लॉस्ट्रोफोबिया

लॉस एंजिल्स के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड जूरी अवार्ड विजेता जीतने वाली फिल्म 'सकुलेंट' की फिल्ममेकर अमृता बागची का मानना है कि फिल्म मेकिंग डिजाइन, एक्टिंग, सिंगिंग और राइटिंग सभी आर्ट-फॉर्म का संगम है। यह शॉर्ट फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो औपनिवेशिक युग के नील किसानों के कंकालों पर आधारित है, जिनके भूत वापस आते हैं।

अमृता बागची

फिल्म में इमर्सिव, क्लॉस्ट्रोफोबिक थीम शूटिंग के लिए उन्होंने शुरुआत में मॉन्टेज शूट के लिए सिनेमेटक मोड का यूज किया है। आईफोन से शूट इन दृश्यों को देखकर कर लगता है कि उन्हें किसी हाई बजट वाले सिनेमेटिक कैमरा से फिल्माया गया है। अमृता कहती हैं कि इस फिल्म को उन्होंने आईफोन 16 प्रो मैक्स से शूट किया है और मैं लगातार अपनी क्रिएटिविटी में सुधार कर रही हूं।

ProRes के साथ कोस्टल कैनवास

डायरेक्टर रोहिन रविंद्रन नायर बताते हैं कि उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म 'कोवर्टी' की शूटिंग आईफोन 16 प्रो मैक्स से की है। उन्होंने बताया कि आईफोन के साइज के कारण उन्होंने कई बार टाइपराइटर के अंदर फोन रखकर POV कैप्चर किया है। इससे उन्हें कई जीवंत दृश्यों को आसान से शूट करने में मदद मिली है। इसके साथ ही आईफोन के ब्लूम फिल्टर से उन्हें केरल के कोस्टल लाइफस्टाइल को शूट करने में काफी मदद मिली है।

आईफोन का एक्शन मोड भी है कमाल

शॉर्ट फिल्म 'मंग्या' की शूटिंग में आईफोन ने डायरेक्टर चाणक्य व्यास की कई प्रोब्लम सॉल्व कर दी। वे बताते हैं कि आईफोन के एक्शन मोड के साथ वे कई टेक भी शूट कर सकते हैं यह इतना प्रभावशाली है उन्हें पारंपरिक गिंबल की जरूरत नहीं पड़ी। इसके साथ ही आईफोन 16 प्रो मैक्स की स्टूडियो-क्वालिटी माइक के साथ वे आवाजों को अलग-अलग लेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैकबुक प्रो के लिस्क्विड रेटिना XDR डिस्प्ले की भी तारीफ की है, जिससे उन्हें एडिटिंग में काफी मदद हुई।

आईफोन के स्लो-मोशन सीन 

फिल्म मेकर शालिनी विजयकुमार की कॉमेडी हॉरर फिल्म सीइंग रेड के दृश्य आईफोन और आईपैड से शूट किए गए हैं। वे बताती हैं कि आईफोन 16 प्रो मैक्स से शूट किए स्लोमोशन क्लिप उन्होंने 4K120 फ्रेम पर सेकेंड पर शूट किए हैं। इसके साथ ही कुछ सीन के लिए उन्होंने आईपैड के प्रोक्रिएट का भी यूज किया है। उनका मानना है कि आईफोन से फिल्म बनाने की थीम, टेक्नोलॉजी और दूसरी जटिलताओं को काफी आसान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Samsung के डिस्प्ले से बनेगा Apple का फोल्डेबल iPhone, 2026 में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।