Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेमिंग के शौकीनों के लिए आ गया Lenovo का नया हैंडहेल्ड गेमिंग PC Legion Go 2, जानें खास बातें

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:14 PM (IST)

    Lenovo ने IFA Berlin 2025 में अपना नया गेमिंग हैंडहेल्ड Lenovo Legion Go 2 लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस AMD Ryzen Z2 Extreme चिप 32GB RAM और 2TB SSD तक की स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 8.8-इंच OLED डिस्प्ले डिटैचेबल कंट्रोलर्स और 78Whr बैटरी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग ₹103000) रखी गई है और यह सितंबर 2025 से उपलब्ध होगा।

    Hero Image
    Lenovo Legion Go 2 को पेश किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo ने अपना नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग हैंडहेल्ड Lenovo Legion Go 2 IFA Berlin में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। नए हैंडहेल्ड की लीक्स आने के कुछ ही दिन बाद ये ऑफिशियल हो गया है। लीक में बताए गए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स कंपनी ने कन्फर्म किए हैं। Legion Go 2 AMD Ryzen Z2 Extreme चिप पर रन करता है, जिसे 32GB RAM और 2TB SSD स्टोरेज तक के साथ पेयर किया गया है। Windows 11 पर चलने वाला ये हैंडहेल्ड 8.8-इंच OLED स्क्रीन, डिटैचेबल कंट्रोलर्स और 78Whr बैटरी के साथ आता है, जो पहले वर्जन से 50% ज्यादा कैपेसिटी वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lenovo Legion Go 2 की कीमत और उपलब्धता

    Lenovo Legion Go 2 में किए गए बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ इसकी कीमत भी काफी बढ़ गई है। नया हैंडहेल्ड सितंबर 2025 से एक ही एक्लिप्स ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग 1,03,000 रुपये) रखी गई है। ये डिवाइस चुनिंदा मार्केट्स में सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

    The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, Legion Go 2 चार वेरिएंट्स में मिलेगा- बेस मॉडल जिसमें AMD Ryzen Z2 चिप, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज है। दूसरा वेरिएंट Ryzen Z2 + 32GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ आएगा। तीसरा वेरिएंट AMD Ryzen Z2 Extreme चिप, 32GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ होगा। टॉप-एंड वेरिएंट में 2TB स्टोरेज दिया गया है।

    Lenovo Legion Go 2 के स्पेसिफिकेशन्स

    Legion Go 2 AMD Ryzen Z2 Extreme चिपसेट पर चलता है और Windows 11 पर रन करता है। इसमें 8.8-इंच (1920x1200) OLED डिस्प्ले है, जिसकी रेजोल्यूशन पिछले वर्जन के 1600p से कम कर दी गई है। 16:10 टचस्क्रीन डिस्प्ले 144Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

    ये हैंडहेल्ड 32GB तक LPDDR5X RAM और 2TB तक M.2 PCIe SSD (Gen 4) स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही 2TB तक एक्सटर्नल स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड स्लॉट से एक्सपैंड की जा सकती है। पोर्ट्स में दो USB Type-C (USB 4.0, DisplayPort 2.0, Power Delivery 3.0 सपोर्ट के साथ) और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E (802.11ax) 2×2 और Bluetooth 5.3 सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2W इंटीग्रेटेड स्पीकर्स, ड्यूल-अरे माइक और पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Lenovo Legion Go 2 में 78Whr बैटरी है, जो 65W AC एडॉप्टर से चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि ये 'सुपर रैपिड चार्ज' टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है जिससे डिवाइस जल्दी चार्ज होता है। TrueStrike कंट्रोलर्स को अटैच करने पर ये हैंडहेल्ड 295.6mm x 136.7mm x 42.25mm का होता है और इसका वजन करीब 920 ग्राम है।

    यह भी पढ़ें: Samsung के नए Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra टैबलेट्स की कीमत आई सामने, प्री-बुकिंग शुरू

    comedy show banner
    comedy show banner