विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lava O2: लावा के अफॉर्डेबल फोन की अमेजन से करें खरीदारी, मात्र 8000 रुपये है कीमत; 5000 mAh बैटरी सहित ये हैं खूबियां

Published: Fri, 26 Apr 2024 04:00 PM (IST)

Lava ने अपने एक्स हैंडल से रॉयल गोल्ड कलर की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक यह किफायती फोन रॉयल ...और पढ़ें

रॉयल गोल्ड कलर वेरिएंट को अमेजन से खरीद सकते हैं।
रॉयल गोल्ड कलर वेरिएंट को अमेजन से खरीद सकते हैं।

HighLights

  1. Lava O2 रॉयल गोल्ड कलर में अमेजन पर उपलब्ध है।
  2. इसमें UNISOC T616 चिपसेट दिया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava O2 स्मार्टफोन पिछले महीने तीन कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च किया गया था और अब इसका रॉयल गोल्ड कलर वेरिएंट इंडिया में अमेजन के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। जबकि लॉन्च के वक्त केवल दो ही वेरिएंट की सेल लाइव की गई थी। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है, आइए जानते हैं।

Lava O2 Royal Gold कीमत और उपलब्धता

लावा ने अपने एक्स हैंडल से रॉयल गोल्ड कलर की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक यह किफायती फोन रॉयल गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 7,999 रुपये रह जाती है। इसमें Imperial Green और Majestic Purple कलर वेरिएंट भी मौजूद हैं।

Lava O2 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले दी गई है। जो पंच होल कैमरा के साथ आती है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्टज और रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल का है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T616 चिपसेट लगाया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। एसएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक एक्सपैंड कर सकते हैं।

कैमरा: लावा के बजट फ्रेंडली फोन में 50MP dual AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ब्यूटी मोड, नाइट मोड, पोट्रेट मोड, एआई मोड, एचडीआर मोड की सुविधा मिलती है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

बैटरी और OS: 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 13 पर रन करता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 10,050mAh की बैटरी और 12 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का ये डिवाइस, जानें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।