यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
10,050mAh की बैटरी और 12 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का ये डिवाइस, जानें डिटेल
यूजर्स को चकित करते हुए Honor ने अपने कस्टमर्स के लिए Honor Pad 9 Pro टैबलेट को लॉन्च कर दिया ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor Pad 9 Pro को 10050mAh की बैटरी और 12.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। Honor Pad 9 Pro को चीन में आज पेश किया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में फ्रांस में Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। यह लॉन्च ब्रांड द्वारा MWC 2024 में ऑनर पैड 9 के लगभग 2 महीने बाद मार्केट में आया है।
यहां हम आपको इस डिवाइस से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे, जिसमें Honor Pad 9 Pro के फीचर्स और कीमत को शामिल किया गया है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Pad 9 Pro की कीमत
- कंपनी ने इस टैबलेट को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 8GB/256GB वर्जन की कीमत 2199 युआन यानी 25286 रुपये तय की गई है।
- वहीं इसके 12GB/256GB वर्जन की कीमत 2499 युआन यानी लगभग 29375 रुपये निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें - Google ने Doodle बनाकर की लोगों से वोट डालने की अपील, क्लिक करते ही मिलेंगी इलेक्शन से जुड़ी जानकारियां
Honor Pad 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- हॉनर 9 प्रो टैबलेट में12.1 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसे 2560 x 1600 के रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर- इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता हैं।
कैमरा- कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी- इस डिवाइस में 35W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 10050mAh की बैटरी है। इसके अलावा टैबलेट में ऑडियो के लिए 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर भी हैं।
यह भी पढ़ें -Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलता है 5000mAh की बैटरी और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप