विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kodak ने लॉन्च किया 6399 रुपये का टीवी, JioHotstar के साथ YouTube भी चलेगा

Published: Thu, 10 Jul 2025 03:55 PM (IST)

Kodak ने भारत में QLED स्मार्ट टीवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस लाइनअप में 24 इंच 32 इंच ...और पढ़ें

Kodak Special Edition QLED TV की खूबियां
Kodak Special Edition QLED TV की खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Kodak ने भारत में नए QLED स्मार्ट टीवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस लाइनअप में तीन साइज - 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। कोडक के लेटेस्ट टीवी की कीमत 6,399 रुपये से शुरू होती है। जैसा कि नाम से पता चलता है कोडक के लेटेस्ट टीवी QLED पैनल के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। ये स्मार्ट टीवी 36W इन्हेंस साउंड आउटपुट, प्री-लोडेड ऐप्स जैसे - JioHotstar, YouTube, Sony Liv, Prime Video, और Zee5 का सपोर्ट मिलता है। ये सभी टीवी बैजल-लेस डिजाइन और क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।

Kodak Special Edition QLED TV की खूबियां

Kodak के लेटेस्ट टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम Linux पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि इसे बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस और स्मूद नेविगेशन के साथ डिजाइन किया गया है। ये टीवी 24 इंच, 32 इंच, और 40-इंच के स्क्रीन साइज में पेश किए गए हैं, जिनका रेजोल्यूशन FHD (1080p) और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। इसके साथ ही 32-इंच और 40-इंच के वेरिएंट्स में 36W के स्पीकर मिलते हैं।

Kodak TV में कंपनी ने क्वाड कोर A35 प्रोसेसर दिया है, जो ऐप स्विच और रिमोट के कमांड पर फास्ट रिस्पॉन्स ऑफर करता है। इस टीवी में HDMI, USB, Wi-Fi, और Miracast का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने टीवी के रिमोट में YouTube बटन भी दिया है। इस टीवी में लाइव चैनल, प्री-इंस्टॉल गेम्स का भी ऑप्शन मिलता है।

Kodak Special Edition QLED TV कीमत और सेल ऑफर्स

Kodak Special Edition QLED TV की सेल फ्लिपकार्ट पर 12 जुलाई से शुरू होने वाली GOAT Sale के दौरान शुरू होगी। फ्लिपकार्ट के VIP और Plus मैंबर्स को सेल का एक्सेस एक दिन पहले ही मिलने लगेगा। लेटेस्ट Special Edition QLED TV के 24 इंच वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6,399 रुपये, 32 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये और 40-इंच वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है।

Kodak फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही Flipkart GOAT सेल के दौरान स्पेशल ऑफर दे रही है। इस सेल के दौरान कंपनी के 24 इंच वाले टीवी को 5999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कोडक 32-इंच, 40-इंच और 43-इंच के साथ प्रीमियम Matrix QLED टीवी पर स्पेशल डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें- Amazon Prime Day 2025: स्मार्ट टीवी पर पाएं 50% तक डिस्काउंट, सबसे बड़ी डील्स से उठा पर्दा