Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2022 में Alexa से भारतीयों ने पूछे ऐसे सवाल, सुनकर पेट पकड़ हंसने लगेंगे आप

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 04:57 PM (IST)

    ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने ठीक पांच साल पहले एक स्मार्ट स्पीकर पेश किया था। एलेक्सा नाम का स्मार्ट स्पीकर खूब पॉपुलर हुआ इसने यूजर्स के दिलों पर राज किया। साल 2022 में भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से अलग- अलग सवाल पूछे। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    know What India asked Alexa in the year 2022, Pic courtesy- Jagran

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ठीक 5 साल पहले अमेजन ने अपने भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए एलेक्सा को पेश किया था। एलेक्सा कंपनी का एक स्मार्ट स्पीकर था, जिसने हर दूसरे भारतीय का खूब दिल जीता। एलेक्सा का इस्तेमाल यूजर्स ने अलग- अलग सवालों के जवाब जानने के लिए किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी कड़ी में एलेक्सा पर कुछ ऐसे भी सवाल दागे गए जिनके जवाब दे पाना आम इंसान के बस से बाहर था यानी एलेक्सा की स्मार्टनेस को अलग- अलग यूजर्स ने अलग- अलग तराजू में तौला। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ मजेदार सवाल आपको बताने जा रहे हैं, जो एलेक्सा से बीते साल भारतीय यूजर्स ने पूछे थे। आइए डालते हैं इन पर एक नजर-

    एलेक्सा ही दे सकती थी ऐसे अटपटे सवालों के जवाब

    एलेक्सा से नहाने को लेकर पूछा गया कि, क्या मुझे नहाना चाहिए। इतना ही नहीं एलेक्सा के पति होने तक की बात यू्जर्स ने पूछी। इसी तरह एलेक्सा से पूछा गया कि, यूजर को शैतान बच्चों के साथ क्या करना चाहिए। कुछ यूजर्स ने एलेक्सा को भूतों के बारे में पूछ डाला कि क्या एलेक्सा सुपरनेचुरल पावर पर यकीन करती है।

    एलेक्सा का इस्तेमाल जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए भी हुआ

    भारतीयों ने एलेक्सा का इस्तेमाल फन के अलावा अपने नॉलेज को बढ़ाने के लिए भी किया। बीते साल एलेक्सा से बुर्ज खलीफा की हाईट, सेकंड रिचेस्ट मैन, फाउंडर ऑफ ट्विटर, एलन मस्क की नेटवर्थ से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने बिटकॉइन के प्राइस और गोल्ड रेट के बारे में भी एलेक्सा से पूछा।

    किचन में खाना पकाने के लिए एलेक्सा कर रही थी मदद

    भारतीयों ने एलेक्सा से किचन में रेसेपीज़ से जुड़े सवाल भी पूछे। स्मार्ट स्पीकर से यूजर्स ने चाय बनाने की रेसिपी से लेकर आलू की चटपटी सब्जी, चिकन बिरयानी, डोसा, पनीर बटर मसाला रेसिपी के बारे में ज्ञान लिया।

    एलेक्सा से पूछे गए कुछ दिलचस्प सवाल

    • एलेक्सा गाय हरी खास खाती है तो दूध सफेद क्यों देती है
    • एलेक्सा क्या तुम्हारे टूथपेस्ट में नमक है
    • एलेक्सा, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा
    • एलेक्सा, शोले फिल्म का डायलॉग सुनाओ
    • एलेक्सा, आलिया भट्ट की उम्र बताओ

    ये भी पढ़ेंः iptv vs ott: आपके लिए कौन-सी सर्विस है बेहतर, क्या है इनके बीच का अंतर, जानिए फायदे और नुकसान

    Phone Tracking: मोबाइल नंबर से कैसे होती है फोन की ट्रैकिंग, ऐसे लगाया जाता है अपराधियों का पता

    comedy show banner