विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें दुनिया के उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें यूजर्स ने नहीं किया पसंद

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 20 Jun 2018 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:33 AM (IST)

स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो यूजर्स के बीच लोकप्रिय नहीं हुए, जानें इनके बारे में

जानें दुनिया के उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें यूजर्स ने नहीं किया पसंद
जानें दुनिया के उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें यूजर्स ने नहीं किया पसंद

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पिछले कुछ वर्षों में कई हैंडसेट्स लॉन्च किए गए हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए। वहीं, कुछ स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जिन्हें बाजार में विफलता का सामना करना पड़ा। इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बाजार में सबसे खराब प्रदर्शन किया।

1. ब्लैकबेरी स्टॉर्म- ब्लैकबेरी ने यह फोन टच स्क्रीन स्मार्टफोन के शुरुआती दौर में लॉन्च किया था। इस फोन की टच स्क्रीन, बैटरी, सॉफ्टवेयर यूजर्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में यह फोन बाजार में नहीं चल पाया। आपको बता दें कि इस फोन की 1 मिलियन यूनिट वापस कर दिए गए थे।

2. HTC थंडरबोल्ट- आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन पहला 4G LTE स्मार्टफोन था। लेकिन इस फोन को लॉन्च होने में देरी हो गई थी। साथ ही इसे ज्यादा LTE बैंड का सपोर्ट भी नहीं मिल पा रहा था। इसलिए इस फोन को यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

3. मोटोरोला ड्रॉइड बायोनिक- इस फोन को CES 2011 में पेश किया गया था। फोन में दिया गया कैमरा, बैटरी, कस्टम स्कीन समेत कुछ अन्य फीचर्स परफॉर्मेंस के मामले में अच्छे साबित नहीं हुए थे जिसके चलते यह फोन बाजार में फेल हो गया।

4. अमेजन फायर- ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने इस फोन के जरिए मार्किट में कदम रखा था। लेकिन साधारण फीचर्स, बेकार बैटरी लाइफ, कमजोर डिजाइन, धीमी परफॉर्मेंस और अधिक कीमत के कारण यह स्मार्टफोन बाजार में असफल हो गया। इस फोन से अमेजन को 170 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ था।

5. सैमसंग गैलेक्सी नोट 7- इस फोन के ब्लास्ट होने के कई मामले सामने आए थे। फीचर्स के मामले में यह फोन अच्छा था। लेकिन इसकी बैटरी के चलते कई जगहों पर फोन में ब्लास्ट हुए। इसी कारण कंपनी ने फोन की यूनिट्स को वापस मंगवा लिया।

यह भी पढ़ें:

फेसबुक पर बच्चे नहीं देख पाएंगे हथियारों के विज्ञापन, इस वजह से लिया गया फैसला

VoLTE सर्विस की जंग में आइडिया ने भी खेला दांव, मिल रहा 30 जीबी डाटा बिल्कुल मुफ्त

स्लाइडर 3D कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X, Vivo Nex से होगा मुकाबला

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।